{"_id":"5e0f4feb8ebc3e87cf3e21d9","slug":"9-5-lakhs-cheatedfrom-women-in-the-name-of-making-an-app-sonipat-news-rtk535401085","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप बनाने के नाम पर महिला से साढ़े नौ लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एप बनाने के नाम पर महिला से साढ़े नौ लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के आर्य नगर स्थित पत्थर वाली गली की रहने वाली एक महिला के साथ युवक ने एप बनाने के नाम पर 9 लाख 55 हजार रुपये ठग लिए। ठगी का पता लगने पर रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दे डाली। महिला ने मामले की शिकायत एसपी को दी। सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर के आर्य नगर पत्थर वाली गली निवासी इंदू बंसल ने पुलिस को बताया कि वह डिजिटल मीडिया ग्रुप की संस्थापक है। पति-पत्नी दोनों उसमें काम करते हैं। मुकेश कुमार नाम का व्यक्ति इंदू बंसल के पति नवीन कुमार के पास आया था। उसने अपने बेटे आशीष को साथ रखने को कहा था। आशीष एक विवि का छात्र है। आशीष ने उनके मीडिया ग्रुप का एप तैयार करने की बात कही। साथ ही कहा कि इसमें सॉफ्टवेयर खरीदकर डालने पर 30 हजार रुपये अलग से खर्च होंगे। इंदू बंसल का आरोप है सितंबर 2018 में उनके पति नवीन ने आशीष को 2.20 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आशीष ने एक एप बनाकर दे दी। उसके पति ने उसके बिल मांगे तो वह टाल मटोल करता रहा। जिसके कुछ दिन बाद एप में दिक्कत आने लगी तो उन्होंने आशीष से बात की। जिस पर आशीष ने बताया कि उनके एप में दोबारा सॉफ्टवेयर डालना पड़ेगा। जिसका खर्च उसने 1.4 लाख रुपये बताया जो उन्होंने आशीष को दे दिए। इसी तरह आशीष ने एप सिक्योरिटी के नाम पर 4.20 लाख रुपये उनसे और लिए। उसके पति ने नकदी खाते में डालने को कहा तो उसने कहा कि नहीं नकद पैसे देने होंगे। इस पर उसके पति ने वह भी दे दिए। इसी तरह कई तरफ के अन्य खर्च बता कर उनसे रुपये लेता रहा। बाद में एक अन्य एप डालने के नाम पर उनसे 1.75 लाख रुपये और मांगे गए। जिस पर नवीन ने अन्य राशि नहीं होने की बात कही। इस पर आरोपी आशीष ने उसे कहा कि वह अपने पिता से रुपये ब्याज पर दिलवा देगा। उसने अपने पिता से सात लाख रुपये ब्याज पर दिलवा दिए। जिसमें से उसने 1.75 लाख आशीष को दे दिए। बाद में उसे पता लगा कि आशीष ने उन्हें फर्जी बिल थमाएं हैं। जब इस बारे में उससे पूछा गया तो वह उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। वहीं उसका पिता मुकेश उनसे सात लाख रुपये व ब्याज की मांग करने लगा। उन्हें धमकी दी गई कि वह एप को निरस्त कर देंगे। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।