फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   89 Students Pass Level-1 Exam of Haryana Super-100

Sonipat News: 89 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की हरियाणा सुपर-100 की लेवल-1 परीक्षा

Mon, 16 Mar 2026 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
89 Students Pass Level-1 Exam of Haryana Super-100
फोटो : सोनीपत के मॉडल टाउन ​स्थित ​शिक्षा विभाग कार्यालय।
सोनीपत। शिक्षा विभाग की ओर से हरियाणा सुपर-100 के अंतर्गत (शैक्षणिक सत्र 2026-28) प्रथम चरण (लेवल-1) की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिले 89 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब इन विद्यार्थियों की कुरुक्षेत्र में दूसरे लेवल की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

योजना का उद्देश्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन एवं उत्कृष्ट अकादमिक वातावरण प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सफलता के लिए सक्षम बनाना है।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ (डीएसएस) सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम चरण की परीक्षा 11 फरवरी को राजकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी। जिले में 8 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 1844 विद्यार्थियों ने सहभागिता की जबकि 854 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला में सुपर-100 परीक्षा के लिए कुल 2698 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। अब जिले के 89 विद्यार्थियों ने सुपर-100 की परीक्षा उत्तीर्ण कर अगले चरण के लिए अपना स्थान पक्का किया है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में सफल विद्यार्थियों को अप्रैल माह के पहले सप्ताह में दूसरे चरण की चयन प्रक्रिया के लिए कुरुक्षेत्र स्थित हरियाणा सुपर 100 के कैंपस में आमंत्रित किया जाएगा।

दूसरे चरण में विद्यार्थियों को तीन दिन के विशेष आवासीय अकादमिक प्रशिक्षण में रखा जाएगा जहां उन्हें विषय विशेषज्ञों की ओर से पढ़ाया जाएगा। इसके पश्चात उनका मूल्यांकन परीक्षण आयोजित किया जाएगा। इसके बाद अप्रैल के तीसरे सप्ताह में मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का अंतिम चयन कर उन्हें दाखिला दिया जाएगा।
किस ब्लॉक में कितने विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की परीक्षा
सोनीपत - 17
राई - 20
गोहाना - 13
गन्नौर ¬ 12
कथूरा - 05
खरखौदा – 07
मुंडलाना – 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed