फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सोनीपत में 12 से 18 अक्तूबर तक दिखेगा प्रो कबड्डी लीग रोमांच

सोनीपत में 12 से 18 अक्तूबर तक दिखेगा प्रो कबड्डी लीग रोमांच

Fri, 31 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत में 12 से 18 अक्तूबर तक दिखेगा प्रो कबड्डी लीग रोमांच
सोनीपत में 12 से 18 अक्तूबर तक दिखेगा प्रो कबड्डी लीग रोमांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। एशियन गेम्स के कारण इस बार देरी से खेली जा रही प्रो कबड्डी लीग का रोमांच 5 अक्तूबर से शुरू होगा और 5 जनवरी तक चलेगा। प्रो कबड्डी लीग का यह रोमांच सोनीपत के अंदर भी देखने को मिलेगा। यहां के राई स्पोर्ट्स स्कूल में 12 से 18 अक्तूबर तक लीग के मैच खेले जाएंगे। प्रो कबड्डी लीग आयोजकों की ओर से पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

कबड्डी के बढ़ते क्रेज को देखते हुए अन्य खेलों की तरह प्रो कबड्डी लीग शुरू किया गया था, जिसको लेकर लोगों का उत्साह हर बार बढ़ता जा रहा है। हर बार प्रो कबड्डी लीग जुलाई व अगस्त में शुरू होती थी। लेकिन इस बार एशियन गेम्स के कारण कार्यक्रम बदल दिया गया था। प्रो कबड्डी लीग का यह पूरा कार्यक्रम आयोजकों ने वेबसाइट पर जारी किया है। प्रो कबड्डी लीग का उद्घाटन 5 अक्तूबर को चेन्नई में तमिल थलईवास व तेलगू टाइटंस के बीच मैच से होगा। यहां 11 अक्तूबर तक मैच चलेंगे। इसके बाद कबड्डी लीग की टीमें हरियाणा के सोनीपत का रुख करेंगी। यहां राई स्पोर्ट्स स्कूल में 12 से 18 अक्तूबर तक बीच 11 मैच होंगे तो हरियाणा स्टीलर्स की टीम छह मैच खेलेगी। 21 से 27 दिसंबर तक वाइल्ड कार्ड मैच खेले जाएंगे तो 30 दिसंबर से प्लेऑफ मैच होंगे। प्रो कबड्डी लीग का फाइनल मैच 5 जनवरी को मुंबई में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed