फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मुरथल यूनिवर्सिटी की सेमेस्टर परीक्षाएं कल से शुरू , 23 सेंटरों पर 20 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा

मुरथल यूनिवर्सिटी की सेमेस्टर परीक्षाएं कल से शुरू , 23 सेंटरों पर 20 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Thu, 06 Dec 2018 01:23 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
मुरथल यूनिवर्सिटी की सेमेस्टर परीक्षाएं कल से शुरू , 23 सेंटरों पर 20 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा
मुरथल विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं कल से, 20 हजार विद्यार्थी बैठेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल की सेमेस्टर परीक्षाएं 7 दिसंबर से शुरू होंगी। केंद्र पर परीक्षा अधीक्षक व उपाधीक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं। इस दौरान करीब 20 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के आयोजन के लिए 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विवि की परीक्षा प्रणाली पेपरलेस है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. एमएस धनखड़ ने परीक्षाओं के आयोजन के लिए परीक्षा केंद्र अधीक्षक व उपाधीक्षकों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए।
विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. एमएस धनखड़ ने बताया कि विवि की स्नातक व स्नातकोत्तर की सेमेस्टर की परीक्षाएं 7 दिसंबर से 5 जनवरी तक होंगी। परीक्षाओं के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय ने 23 केंद्र बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि शेष परीक्षा केंद्र 10 कॉलेजों में बनाए गए हैं। इस दौरान करीब 20 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के नकल रहित आयोजन करने के लिए उड़नदस्ता का गठन किया गया है, जिसमें विवि के प्रोफेसर शामिल होंगे। परीक्षाओं के दौरान ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों की उपस्थिति ऑनलाइन ली जाएगी। डा धनखड़ ने कहा कि बीटेक के सेमेस्टर 1, 3, 5, 7 व 8 वें सेमेस्टर की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा, जबकि बीबीए बीसीए, बीएचएम की 1, 3, 5 व 6 और बीआर्क की 1,3,5,7, 9 व 10 वें सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। जबकि एमटेक, एमएससी, एमबीए, एमसीए, एमआर्क, एम प्लान व एमएचए की सभी सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन

पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी
मुरथल यूनिवर्सिटी ने समय से पहले ही बुधवार को पीएचडी की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। वीसी प्रो.अनायत ने प्रवेश परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। परीक्षा नियंत्रक डा. एमएस धनखड़ ने बताया कि विवि की तरफ से घोषणा की गई थी कि 6 दिसंबर को पीएचडी की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। पीएचडी की प्रवेश परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अपना परिणाम ऑनलाइन वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed