फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   50,000 people in Rai-Livan to get Yamuna water; 10.19 crore project approved.

Sonipat News: राई-लिवान के 50 हजार लोगों को मिलेगा यमुना जल, 10.19 करोड़ की योजना मंजूर

Mon, 21 Sep 2026 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
50,000 people in Rai-Livan to get Yamuna water; 10.19 crore project approved.
फोटो : सोनीपत के गांव राई में पीने के लिए स्वच्छ पानी खरीदते लोग। संवाद
सोनीपत। राई और लिवान गांव के 50 हजार से अधिक लोगों को खारे और दूषित भूजल से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र में टीडीएस का स्तर 1800 तक पहुंचने के कारण ग्रामीणों को पेयजल खरीदकर पीना पड़ रहा है। अब सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) ने यमुना का पानी गांवों तक पहुंचाने की योजना पर काम तेज कर दिया है।
विज्ञापन

बूस्टिंग स्टेशन और 11,555 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने के लिए 10.19 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। राई और आसपास के क्षेत्र में वर्ष 2003 के आसपास औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने के बाद आबादी बढ़ी। इसके साथ भूजल स्तर में भी गिरावट आई। वर्तमान में यहां भूजल स्तर 15 से 40 मीटर तक पहुंच गया है। राई और लिवान में यमुना जल पहुंचाने की स्वीकृति 10 जुलाई 2024 को मिली थी।
विज्ञापन

यमुना किनारे लगे रेनीवेल का पानी फिलहाल राजीव गांधी एजुकेशन सिटी तक पहुंच रहा है। अब एजुकेशन सिटी से राई और लिवान तक करीब छह किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। जीटी रोड के नीचे से पाइपलाइन डालने के लिए एनएचएआई से मंजूरी भी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह करोड़ की लागत से बनाए जा चुके हैं स्टोरेज टैंक
एसएमडीए की ओर से दोनों गांवों में करीब छह करोड़ रुपये की लागत से स्टोरेज टैंक बनाए जा चुके हैं। योजना के तहत गांवों की गलियों में भी पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। राई और लिवान में एक-एक बूस्टिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इनमें पानी एकत्रित कर पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक पहुंचाया जाएगा। यमुना जल की आपूर्ति शुरू होने से ग्रामीणों को दूषित भूजल से राहत मिलने के साथ पेयजल खरीदने पर होने वाले खर्च से भी निजात मिलने की उम्मीद है।

-----------------------
राजीव गांधी एजुकेशन सिटी से राई तक पानी पहुंचाने के लिए जीटी रोड पर खुदाई करने के लिए नहीं से मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। फरवरी 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है।
आलोक कुमार, कार्यकारी अभियंता, एसएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article