फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   50 meritorious students were honored

Sonipat News: 50 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Mon, 08 Jul 2024 05:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 08 Jul 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
50 meritorious students were honored
गन्नौर। त्यागी समाज हरियाणा की तरफ से रविवार को गांव बड़ी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दिल्ली की सिविल जज हिमांशी त्यागी ने शिरकत की। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में रोजगार अधिकारी अमित त्यागी, एचसीएस 2024 बैच में चयनित साहिल त्यागी विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे।
विज्ञापन



कार्यक्रम में पहुंचने पर हरियाणा त्यागी समाज के संरक्षक नवीन प्रताप त्यागी, अशोक त्यागी, प्रधान सुरेश त्यागी, उप प्रधान शशि त्यागी, महासचिव प्रमोद त्यागी, कोषाध्यक्ष डाॅ. यश देव त्यागी, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी व नगर निगम पार्षद पुनीत त्यागी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान समाज के 50 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सिविल जज हिमांशी त्यागी ने कहा कि शिक्षा के बगैर मानव में संस्कार डालना टेड़ी खीर है इसलिए संस्कारवान समाज के लिए शिक्षा आवश्यक है। जब तक शिक्षा का स्तर अच्छा नहीं होगा। किसी समाज का स्तर नहीं सुधर सकता। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि अरुण त्यागी, अधिवक्ता जयभगवान त्यागी, दीपक त्यागी, संजय त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed