{"_id":"679a7d58f7d2899de104a7cd","slug":"4-lakhs-cheated-in-the-name-of-getting-a-job-sonipat-news-c-197-1-snp1003-131546-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नौकरी लगवाने के नाम पर 4 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नौकरी लगवाने के नाम पर 4 लाख ठगे
Thu, 30 Jan 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव ककरोई निवासी युवक ने कई लोगों पर नाैकरी लगवाने के नाम पर चार लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
गांव ककरोई निवासी नवीन वत्स ने बताया कि उनके जानकार मई 2022 में अपने दोस्तों के साथ उनके घर आए थे। आरोपियों ने बातों-बातों में उन्हें कहा कि वह दिल्ली में नौकरी लगवा सकते हैं। वेतन 20.70 लाख रुपये प्रति वर्ष मिलेगा। उनके हामी भरने पर आरोपियों ने आठ लाख रुपये की मांग की। इससे वह आरोपियों के झांसे में आ गए।
दस्तावेज के साथ 10 जून 2022 को एक लाख रुपये आरोपियों के बैंक खाते में भेज दिए थे। उसके बाद उन्होंने 50 हजार रुपये नकद दिए थे। आरोपियों के कहने पर उन्होंने पत्नी के गहने को गिरवी रखकर 1.17 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद यूपीआई से 90 हजार रुपये भेजे। इसके बाद फिर से 25 हजार रुपये और दूसरे बार 35 हजार रुपये भेजे थे। उसके बाद आरोपियों का फोन आया कि आपका काम हो गया है। 15 दिन में नियुक्ति पत्र मिल जाएगा। एक महीने में नियुक्ति दिलवा देंगे। 28 जुलाई 2022 को आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र उन्हें दिखाया। उसके बाद उन्होंने ससुर से दो लाख रुपये उधार लेकर उनकाे दिए थे।