{"_id":"5b9abc9b867a557fe30480ad","slug":"201536867483-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब तक हक की लड़ाई में जीत नहीं, तब तक लड़ाई रहेगी जारी : डा. राजेश दहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब तक हक की लड़ाई में जीत नहीं, तब तक लड़ाई रहेगी जारी : डा. राजेश दहिया
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब तक हक नहीं मिलेगा, तब तक लड़ाई रहेगी जारी : राजेश
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। राष्ट्रीय किसान आरक्षण संघर्ष समिति और जाट आरक्षण संघर्ष संचालन समिति की ओर से वीरवार को ककरोई रोड पर जाट शहीदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सोनीपत के अलावा रोहतक व झज्जर जिले के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया।
समिति के राष्ट्रीयाध्यक्ष डा. राजेश दहिया ने कहा कि 13 सितंबर 2010 को हिसार के मैय्यड में हुए आंदोलन के दौरान युवा नेता सुनील श्योराण की मौत हो गई थी। उसी दिन ये यह दिन शहादत के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों के हक की लड़ाई में जीत नहीं मिल जाती, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद दहिया ने पुरानी यादों को याद किया। इस दौरान पूर्व कैप्टन राजेंद्र हुड्डा, आत्मा नंद देशवाल, भाकियू के जिलाध्यक्ष कृष्ण शर्मा, महेंद्र सिंह मोर, बलजीत सिंह, महासिंह देसवाल, सुमेर छिक्कारा, सत्यवान नरवाल, नरेश अहलावत आदि मौजूद रहे।
-
आरक्षण देने के नाम पर बार-बार धोखा दे रही सरकार : लठवाल
गोहाना। गांव लाठ-जौली चौक पर वीरवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से सुनील श्योराण को श्रद्धांजलि दी गई। समिति के जिलाध्यक्ष आजाद सिंह लठवाल ने कहा कि सरकार आरक्षण देने के नाम पर जाटों को बार-बार धोखा दे रही है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान हुई कैप्टन अभिमन्यु के मकान में आगजनी मामले में सरकार बेकसूर 13 लड़कों पर झूठा मुकदमा दर्ज कर चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के भी वारंट जारी कर दिए। उन्होंने कहा कि कुछ युवाओं से तो झूठे नाम लिखवाकर दूसरे युवाओं को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। 14 अगस्त से नौ जिलों में ग्रामीण स्तर पर सीएम मनोहर लाल व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु का विरोध किया जा रहा है। आगामी बैठक में पांच जिले व शहर को भी शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रणवीर कोच ने की। इस दौरान कृष्ण कटवाल, सुरेंद्र सिरसाढ़, राजेंद्र दहिया, यशपाल खानपुर कलां, रणवीर चहल व जगबीर दूहन आदि मौजूद रहे।