फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   प्रदेश में 35 करोड़ से दमकल विभाग में बढ़ेगी सुविधाएं: कविता जैन

प्रदेश में 35 करोड़ से दमकल विभाग में बढ़ेगी सुविधाएं: कविता जैन

Sun, 03 Sep 2017 11:49 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में 35 करोड़ से दमकल विभाग में बढ़ेगी सुविधाएं: कविता जैन
सोनीपत/खरखौदा। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि प्रदेश में दमकल विभाग को बेहतर करने के लिए 35 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। इस राशि से दमकल के नए संसाधन खरीदे जाएंगे, जिससे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। मंत्री कविता जैन रविवार को खरखौदा में राजकीय तकनीकी संस्थान के सामने दमकल के नए भवन का उद्घाटन किया, जहां उन्होंने दमकल को बेहतर करने के लिए चल रहे कार्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन

मंत्री कविता जैन ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग प्रदेश में अग्निश्मन सेवाओं को एक छत के नीचे लाने के लिए निदेशालय स्थापित कर रहा है। इसके लिए बजट मंजूर कर लिया गया है। उनके अनुसार प्रदेश में जल्द ही 56 दमकल गाड़ियां व 102 मोटरसाइकिल खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। इसके साथ ही 32 मीटर के दो हाइड्रोलिक प्लेटफार्म, 55 मीटर के दो टर्न टेबल लैंडर, 70 मीटर ऊंचाई के दो हाइड्रोलिक प्लेटफार्म व 101 मीटर का एक प्लेटफार्म खरीदने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। वहीं मंत्री ने कहा कि खरखौदा में जिस एक करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए भवन का उद्घाटन किया गया है, वह एक एकड़ में दो मंजिला बनाया गया है। इसमें नीचे दो फायर गाड़ी खड़ी करने की जगह के साथ ही कार्यालय व दूसरी मंजिल पर रिहायसी भवन तैयार किया गया है। 11 हजार वर्गफुट जगह की पार्किंग के साथ अत्याधुनिक दमकल भवन से तहसील के किसी भी गांव तक पहुंचना आसान होगा। उन्होंने बताया कि खरखौदा में नंदीशाला बनाने के लिए 68 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। वहीं सीएम घोषणाओं में खरखौदा शहर में 5 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च कराए जाएंगे। इसमें 2.25 करोड़ रुपये से प्राचीन छपडेश्वर मंदिर के तालाब का सौंदर्यकरण, 1.30 करोड़ रुपये से अंबेडकर पार्क, 71 लाख रुपये से कन्या महाविद्यालय के पीछे तालाब की चारदीवारी की जाएगी। इसके अलावा भी खरखौदा में कई विकास कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान एसडीएम राकेश कुमार, गुलशन ठेकेदार, नवीन मंगला, प्रीतम खोखर, सोनिया अग्रवाल, हीरालाल, राजबाला सैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed