Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   47 volunteers trained to bring out-of-school children into the educational mainstream

Sonipat News: स्कूलों से बाहर बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए 47 स्वयंसेवकों को दिया प्रशिक्षण

Fri, 06 Nov 2026 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
47 volunteers trained to bring out-of-school children into the educational mainstream

विज्ञापन

सोनीपत। जिले में स्कूलों से बाहर रह गए बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके सीखने के स्तर में सुधार लाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी ब्राह्मणान में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का वीरवार को समापन हुआ। इसमें जिलेभर के 47 शिक्षा स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
समापन समारोह में जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) कृष्णा खत्री और हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया, स्कूल ऑफ सोसाइटी की सुमित्रा यादव ने स्वयंसेवकों को बच्चों की शैक्षणिक जरूरतों के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्कूलों से बाहर रह गए बच्चों की पहचान कर उन्हें शिक्षा से जोड़ना और उनकी सीखने की क्षमता विकसित करना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) डॉ. अतर सिंह, प्राचार्य अतुल कुमार, मास्टर ट्रेनर रामचंद्र पूनिया और डिवीजन ऑर्गेनाइजर सीमा रानी ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से योजना से जुड़ी जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर्स ने स्वयंसेवकों को आउट ऑफ स्कूल बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को समझने, उनकी वर्तमान सीखने की क्षमता का आकलन करने और प्रभावी शिक्षण विधियों के माध्यम से लर्निंग लेवल में सुधार करने के तरीके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र कदम टूलकिट रहा। उन्हें बताया गया कि इनके माध्यम से बच्चों के सीखने के स्तर के अनुरूप शिक्षण गतिविधियां संचालित की जा सकती हैं। इसके अलावा स्वयंसेवकों को एमआईएस पोर्टल पर बच्चों का डाटा ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया भी समझाई गई ताकि उनके नामांकन और शैक्षणिक प्रगति का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed