फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   खेवड़ा में आईटीआई का निर्माण कार्य रूका, वन विभाग ने डाली अड़चन

खेवड़ा में आईटीआई का निर्माण कार्य रूका, वन विभाग ने डाली अड़चन

Thu, 30 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खेवड़ा में आईटीआई का निर्माण कार्य रूका, वन विभाग ने डाली अड़चन
वन विभाग ने डाली अड़चन, खेवड़ा में आईटीआई का निर्माण कार्य रुका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। खेवड़ा में आईटीआई का निर्माण जल्द पूरा होने का उम्मीद लगा रहे युवाओं को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। जिस जमीन पर नगर निगम ने आईटीआई के निर्माण के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग को जमीन ट्रांसफर की थी। उस जमीन पर वन विभाग ने अड़चन डाल दी। निगम ने वन विभाग से एनओसी लिए बगैर पीडब्ल्यूडी से निर्माण कार्य शुरू कराया था। वन विभाग की अड़चन के चलते 15 दिन से आईटीआई का निर्माण कार्य रुका हुआ है।
सीएम मनोहर लाल ने खेवड़ा में आईटीआई के निर्माण की घोषणा की थी, ताकि खादर क्षेत्र के युवाओं को औद्योगिक शिक्षा के लिए सोनीपत की तरफ नहीं भागना पड़ेगा। इसके बाद सरकार ने यहां 10 एकड़ में दो मंजिला आईटीआई के लिए 6.34 करोड़ रुपये की मंजूरी दी। वहीं नगर निगम ने उस जमीन को औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग को ट्रांसफर कर दिया, इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने यहां निर्माण कार्य शुरू करा दिया। लेकिन उस जमीन को निगम ने पहले ही वन विभाग को दिया हुआ था, जिससे निगम ने औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग को जमीन ट्रांसफर करने को लेकर एनओसी तक नहीं ली। इस कारण ही आईटीआई का निर्माण कार्य शुरू होने के करीब 20 दिन बाद वन विभाग ने आपत्ति दर्ज कराते हुए काम रुकवा दिया। वन विभाग से एनओसी नहीं लेने के कारण 15 दिन से निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

6.34 करोड़ से डेढ़ साल में बनकर तैयार होनी है बिल्डिंग
खेवड़ा में आईटीआई का निर्माण कार्य 6.34 करोड़ रुपये की लागत से होना है। यहां दो मंजिला बिल्डिंग का निर्माण किया जाना है। नगर निगम की ओर से औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग को जमीन ट्रांसफर होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने जुलाई माह में निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। इसके निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार की ओर से नींव की खुदाई करवाई जा रही थी जो अब रोक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम ने जमीन ट्रांसफर करते समय औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग को जमीन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। अब वन विभाग ने बिना एनओसी के निर्माण शुरू होने पर काम रुकवा दिया है। 15 दिन से काम नहीं होने से ठेकेदार विभाग के चक्कर काट रहा है।

- अमित महला, एसडीओ पीडब्ल्यूडी
नगर निगम ने वन विभाग से एनओसी लेने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया को पूरा करने में दो माह का समय लग सकता है। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- जगमेंद्र सिंह, प्राचार्य आईटीआई सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed