{"_id":"5b82fffa42c7924655336a2d","slug":"171535311866-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की मौत जो भी दोषी मिला होगी कार्रवाई : बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे की मौत जो भी दोषी मिला होगी कार्रवाई : बराला
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे की मौत में दोषी पाए जाने वाले पर होगी कार्रवाई : बराला
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। तंवर की साइकिल यात्रा के दौरान एंबुलेंस जाम में फंसने नवजात की मौत के मामले में राजनीति लगातार जारी है। रविवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला पीड़ित दंपति से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को धीरज बंधाते हुए कहा कि राजनीति से ऊपर मानवीय संवेदना होती है। बराला ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर बेहद गंभीर है। इसके लिए स्पेशल एसआईटी गठित की गई है। साथ ही बच्चे का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। इस मामले में जांच के बाद जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी का छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने दंपति को राई विश्राम गृह में बुलाकर बातचीत की। बराला ने कहा कि रैली और जलसे के समय में राजनीतिक लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि एंबुलेंस जैसे वाहन ना फंसें। यह हर आदमी का कर्तव्य है कि वह संवेदनशील बने। बराला ने कहा कि एंबुलेंस को तो हर हाल में रास्ता मिलना चाहिए। चूंकि एंबुलेंस में पता नहीं कौन व्यक्ति कितनी आपात स्थिति में हो सकता है। उन्होंने मीडिया को बताया कि बच्चे के परिजनों का कहना है कि उन्होंने रास्ता मांगा था, लेकिन उन्हें रास्ता नहीं दिया गया। यह बेहद दुखद है और इस तरह के मामले नहीं होने चाहिए। इस मौके पर उनके साथ व्यापार आयोग के सदस्य मोहनलाल बडौली भी मौजूद थे।