फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   श्लोकोच्चारण में राजकीय कन्या स्कूल सिसाना प्रथम

श्लोकोच्चारण में राजकीय कन्या स्कूल सिसाना प्रथम

Thu, 29 Nov 2018 01:21 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
श्लोकोच्चारण में राजकीय कन्या स्कूल सिसाना प्रथम
श्लोक उच्चारण में राजकीय कन्या स्कूल सिसाना प्रथम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत/खरखौदा। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत बुधवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा व कल्पना चावला स्कूल में खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान बीईईओ नवीन गुलिया ने बतौर अध्यक्ष शिरकत की।
इन प्रतियोगिताओं में सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की दो वर्गों कक्षा छठी से आठवीं व नौवीं से बारहवीं की प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें गीता पर आधारित पांच विषयों निबंध लेखन, गीता श्लोक उच्चारण, प्रश्रोतरी, भाषण व संवाद पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अध्यापिका सविता, इंदु बाला, सुनील लाकड़ा, निर्मल छिक्कारा व सुदेश कादयान को नोडल अधिकारी बनाया गया। एबीआरसी मोनिका दहिया ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता कराने का मुख्य उद्देश्य केवल यही है कि आज के विद्यार्थी गीता उपदेश, विचारों को पढे़ं व अपने जीवन में इनको अपनाएं। इस दौरान सुनील, सीमा, शुचि, सुमनलता, सरोज तोमर, कुसुम पुनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं कल्पना चावला स्कूल में हुई प्रतियोगिता के दौरान श्लोक उच्चारण में कक्षा वर्ग (छठी से आठवीं) राजकीय कन्या स्कूल सिसाना प्रथम, जटौला राजकीय स्कूल द्वितीय व राजकीय कन्या स्कूल पहलादपुर तीसरे स्थान पर रहा। कक्षा वर्ग (नौवीं से बारहवीं) में राजकीय स्कूल सिसाना पहले, राजकीय कन्या स्कूल जटौला दूसरे व कल्पना चावला विद्यापीठ तीसरे स्थान पर रहा। संवाद वर्ग में सिसाना ने पहला, फरमाणा ने दूसरा व कल्पना चावला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता के कक्षा वर्ग (छठी से आंठवीं) में प्रथम कल्पना चावला विद्यापीठ, द्वितीय शंभूदयाल व कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जटौला तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में सतीश कुमार, सुरेश चंद्र, सरोजबाला, एबीआरसी निशा, सुमन, किरण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed