{"_id":"5b83000042c79246424d6b22","slug":"151535311872-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर 200 वाहनों के बीच रेंगती कार में लगी आग से मचा हडक़ंप, तीन ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर 200 वाहनों के बीच रेंगती कार में लगी आग से मचा हडक़ंप, तीन ने कूदकर बचाई जान
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर वाहनों के बीच कार में लगी आग, तीन ने कूदकर बचाई जान
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जीटी रोड पर राई के पास स्थित एथनिक इंडिया रिसोर्ट के सामने करीब 200 वाहनों के बीच रेंगकर चल रही कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार पिता-पुत्र व एक अन्य ने तुरंत बाहर कूदकर जान बचाई। हाईवे के बीचों बीच कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार ढांचे में बदल चुकी थी।
सोनीपत निवासी अनिल जैन शनिवार रात को अपने बेटे व एक परिचित के साथ अपनी आई-10 कार में सवार होकर दिल्ली के बादली से सोनीपत घर आ रहे थे। जब वह बीसवां मील के पास पहुंचे तो हाईवे पर जाम की स्थिति बनी थी। वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। वह भी अपनी कार को धीरे-धीरे लेकर चल रहे थे। जब वह राई एथनिक इंडिया के पास पहुंचे तो वाहनों की अधिकता के चलते उनकी कार रुक गई। उस समय उनके आगे-पीछे करीब दो सौ वाहन थे। इसी दौरान अचानक कार के बोनट से आग की लपट उठती दिखाई दी। इसके बाद तीनों तुरंत कार से बाहर कूद गए। साथ ही आगे-पीछे खड़े वाहनों को दूर किया। इसके बाद कार में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं पाया जा सका। बाद में मामले की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। पुलिस ने वाहनों को जलती कार से दूर किया और फिर फायर ब्रिगेड की टीम को राई औद्योगिक क्षेत्र के रास्ते मौके पर पहुंचाया गया। जहां फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
रक्षाबंधन का सामान भी जलकर राख
कार के अंदर सीएनजी व पेट्रोल से चलती थी। अनिल जैन ने बताया कि कार में सीएनजी किट भी लगी हुई थी। आग लगने के कारणों के बारे में उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने कहा कि अचानक ही हल्का धुआं उठा और फिर बोनट से आग की लपट दिखाई दी। वह बाहर निकलकर आग पर काबू पाते इससे पहले ही कार से आग की ऊंची लपटें निकलने लगी थी। कार सवार परिवार के सदस्य रक्षाबंधन पर्व को लेकर खरीदारी भी करके आए थे। रक्षा बंधन मनाने को खरीदा गया सामान भी कार के अंदर ही जल गया।
विज्ञापन
दूसरे रास्ते से वाहन निकले
रक्षाबंधन पर्व को लेकर पहले ही हाईवे पर वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। दिल्ली-पानीपत मार्ग पर कार में आग लगने के बाद तो स्थिति ज्यादा विकट हो गई। पुलिस को वाहनों को अन्य मार्गों से गुजारना पड़ा। आग पर काबू पाने के बाद कार को साइड में किया गया। जिसके बाद ही जाम की स्थिति से निजात मिल सकी।
रात को अचानक कार में आग लग गई थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका। तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद कार के साथ खड़े वाहनों को हटाया गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।
-एसआई रामफल, थाना राई।