{"_id":"5c2fb3dabdec2256994e01ca","slug":"121546630106-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एन्हांसमेंट में प्लाट धारकों को राहत, 790 रुपये देने की जगह 6 रुपये प्रति वर्ग मीटर हुडा पर निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एन्हांसमेंट में प्लाट धारकों को राहत, 790 रुपये देने की जगह 6 रुपये प्रति वर्ग मीटर हुडा पर निकले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एन्हांसमेंट में प्लॉट धारकों को राहत, 790 रुपये देने की जगह 6 रुपये प्रति वर्ग मीटर हुडा पर निकले
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सरकार के रि-कैलकुलेशन कराने के बाद हुडा के सेक्टरों में प्लॉट धारकों को बड़ी राहत मिलती दिख रही है। क्योंकि यहां के कई सेक्टरों में अभी तक जिन प्लॉट धारकों को 790 रुपये प्रति वर्ग मीटर की एन्हांसमेंट जमा करने के नोटिस जारी किए गए थे, अब प्लॉट धारकों के ही 6 रुपये प्रति वर्ग मीटर हुडा पर निकल रहे है। सेक्टर-15 की रि-केलकुलेशन के बाद यह रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसे सेक्टर-15 वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव मोहन सिंह मनोचा व रवि ग्रोवर ने हुडा के एस्टेट ऑफिसर को सौंप दिया है। इनकी ओर से एस्टेट ऑफिसर को यह भी बताया गया है कि इसमें अभी कॉन एरिया की रि-केलकुलेशन बाकी है और उसके बाद हुडा पर प्लॉट धारकों के ज्यादा रुपये निकल सकते है।
सरकार के साथ ऑल हरियाणा एन्हांसमेंट संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की 7 दिसंबर को मीटिंग हुई थी। जिसके बाद नई एन्हांसमेंट पॉलिसी जारी की गई थी और उसके आधार पर रि-केलकुलेशन कराकर एन्हांसमेंट के नोटिस जारी करने की बात कही गई थी। उसके आधार पर सेक्टरों में रि-केलकुलेशन शुरू कराई गई और इसके तहत ही शुक्रवार को सेक्टर-15 की रि-केलकुलेशन रिपोर्ट हुडा के एस्टेट ऑफिसर विजय राठी को सौंपी गई। एस्टेट ऑफिसर ने उसकी जांच करके अपनी ओर से स्वीकृति दी है, जिससे उसे रोहतक में हुडा प्रशासक को भेजा जा सके और वहां से उस पर वहां से स्वीकृति मिल सके। सेक्टर-15 वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव मोहन सिंह मनोचा ने बताया कि पहले सेक्टर 15 के प्लॉट धारकों को 790 रुपये प्रति वर्ग मीटर वसूली के लिए नोटिस भेजे गए थे। अब रि-केलकुलेशन के बाद प्लॉट धारकों के ही 6 रुपये प्रति वर्ग मीटर हुडा पर निकल रहे है। यह रि-केलकुलेशन की रिपोर्ट को स्वीकृति मिलने के बाद सेक्टर-15 में एन्हांसमेंट पूरी तरह से खत्म हो जाएगी और हुडा को उल्टा 6 रुपये प्रति वर्ग मीटर प्लॉट धारकों को देने होंगे। मोहन सिंह मनोचा ने बताया कि सरकार की इस एन्हांसमेंट पॉलिसी से सेक्टर 15 के प्लॉट धारकों को बहुत बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हुडा के एस्टेट ऑफिसर विजय राठी के अनुसार जनवरी के आखिर तक एन्हांसमेंट की प्रक्रिया को पूरी कर लिया जाएगा और प्लॉट धारकों से एन्हांसमेंट की राशि हट सकती है।