{"_id":"662418d7b4fd937dc5001664","slug":"11-acres-of-wheat-crop-burnt-villagers-brought-it-under-control-after-hard-work-sonipat-news-c-197-1-snp1003-117151-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 11 एकड़ गेहूं की फसल में जली, ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 11 एकड़ गेहूं की फसल में जली, ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद पाया काबू
Sun, 21 Apr 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 21 Apr 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव आंवली के खेतों में गेहूं की फसल में लगी आग को बुझाते ग्रामीण। संवाद
गोहाना। गांव आंवली के खेतों में शनिवार शाम अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। इसमें सात किसानों की 11 एकड़ में गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची।
शनिवार शाम साढ़े पांच बजे लोगों को सूचना मिली कि उनके खेत में आग लग गई है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वह दूर तक देखी जा सकती थीं। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी और आस-पास के खेतों के ट्यूबवेल चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर नियंत्रण पाया। इस दौरान गांव के सात किसानों की 11 एकड़ में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस दौरान बिजेंद्र, सुनील व अशोक की एक-एक एकड़, बनी सिंह, राजसिंह, सुभाष व अजीत की दो-दो एकड़ फसल जल गई है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के साथ खेत की जुताई कर दी, ताकि आग दूर तक न पहुंच पाए।
सरपंच मनोज उर्फ टींकू का कहना है कि गेहूं की फसल जलने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। सरकार को तुरंत उनकी आर्थिक मदद करनी चाहिए।