फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth of Punjab died due to intoxication in village Mangala: dead body found lying on the roadside, injection found in genitals

गांव मंगाला में पंजाब के युवक की मौत : रोड किनारे पड़ा मिला शव, गुप्तांग में लगा मिला इंजेक्शन,

Thu, 30 Mar 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 30 Mar 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youth of Punjab died due to intoxication in village Mangala: dead body found lying on the roadside, injection found in genitals
नशे के कारण व्यक्ति की मौत होने के बाद उनके परिजनों से बातचीत करते सदर थाना प्रभारी बनवारी लाल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सदर थाना क्षेत्र के गांव मंगाला में नशे से पंजाब निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। वीरवार सुबह रोड किनारे उसका शव मिला। व्यक्ति के गुप्तांग में इंजेक्शन लगा मिला है। उसके बैग से इंजेक्शन व एक गोलियों का पत्ता भी मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उनके परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान पंजाब के मुक्तसर जिले की गिदड़बाहा तहसील के गांव कोट भाई निवासी 35 वर्षीय गुरदीप के रूप में हुई है।
वीरवार सुबह ग्रामीणों ने लावारिस स्थिति में शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी। सदर थाना प्रभारी बनवारी लाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक के शव को कब्जे में लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक के गुप्तांग में इंजेक्शन भी लगा हुआ मिला है। पुलिस ने शव के पास पड़े बैग की जांच की तो उसमें इंजेक्शन व एक गोलियों का पत्ता मिला है। मृतक का आईकार्ड भी बैग से बरामद हुआ। इसके आधार पर उसकी शिनाख्त की गई और परिजनों को मामले की सूचना दी गई। बताया जा रहा है मृतक गांव केसुपूरा में अपनी मौसी के घर पर ही रहता था और नशे का आदी था। राजस्थान के नशा मुक्ति केंद्र में करीब डेढ़ वर्ष से उसका इलाज चल रहा था। मृतक दो दिन पहले अपनी मौसी को नशा मुक्ति केंद्र में जाने जानकारी देकर घर से निकला था। इसके बाद उन्हें उसका शव मंगाला के पास पड़ा मिला होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


बैग से मिले गोलियों के पत्तों की जानकारी के लिए ड्रग कंट्रोलर को लिखा पत्र
शव के पास पड़े बैग की जब पुलिस ने जांच की तो उसमें इंजेक्शन और एक गोलियों का पत्ता मिला है। इसके बाद पुलिस ने इस संबंध में ड्रग कंट्रोल को पत्र लिखकर गोलियों के नंबर सहित अन्य जानकारी मांगी है। गोलियों का उपयोग किस कार्य के लिए किया जाता है और वह किस मेडिकल स्टोर से लिया गया है। इसके बाद पुलिस उक्त मेडिकल स्टोर संचालक पर भी कार्रवाई करेगी। बताया जाता है कि गुरदीप अविवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंगाला के पास व्यक्ति का शव मिला है। शव के पास बैग से गोलियां व इंजेक्शन बरामद हुए हैं। गोलियों के पत्ते की जानकारी के लिए ड्रग कंट्रोलर को पत्र लिखा गया है। किस मेडिकल से उक्त व्यक्ति ने गोलियां ली है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। -बनवारी लाल, सदर थाना प्रभारी, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed