फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   farmers unite against duplicate milk

Sirsa News: नकली दूध के खिलाफ किसान नेता हुए लामबंद, जिला कमेटी का गठन

Sat, 19 Sep 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 19 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
farmers unite against duplicate milk
कमेटी गठन के बाद हुंकार भरते हुए किसान नेता व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नकली दूध और मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ शनिवार को गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें किसानों, पशुपालकों, मजदूरों और दूध कारोबार से जुड़े लोगों ने भाग लिया। बैठक में एक से 3 अक्तूबर तक प्रदेश में दूध की आपूर्ति बंद रखने का आह्वान किया गया।
बैठक में वीटा, वेरका, सरस और अमूल जैसी कंपनियों से तीन दिनों तक दूध के वाहन नहीं भेजने की अपील की गई। किसानों, पशुपालकों और दूधियों से भी दूध की खरीद-बिक्री बंद रखने को कहा गया। निर्णय लिया गया कि अभियान के दौरान दूध बेचते पाए जाने पर 51 हजार रुपये का सामुदायिक जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन

यह राशि संबंधित क्षेत्र की गोशाला, गुरुद्वारे, मंदिर, मजार या डेरे को दी जाएगी। दूध ढोने वाले साधन जब्त होंगे और पकड़ा गया दूध गरीब बस्तियों में बांटा जाएगा। कंपनियों द्वारा वाहन भेजने पर होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी उन्हीं की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed