फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth dies after being hit by car

Sirsa News: कार की चपेट में आकर युवक की मौत

Sun, 02 Mar 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 02 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by car
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। डबवाली में तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार वाहन छोड़कर भाग गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने कार के शीशे तोड़ दिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम के पास रविवार शाम तेज रफ्तार कार ने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वहां भीड़ जुट गई। भीड़ से डरकर चालक कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। इसलिए आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को बुलाकर घायल युवक को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां तैनात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार को कब्जे में लेकर पुलिस उसके मालिक का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया है। मृतक के परिजनों का पता लगाकर उन्हें सूचित किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed