फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   youth beaten in rubbish dispute

Sirsa News: गोबर-कूड़ा विवाद में युवक से मारपीट, दो भाइयों पर प्राथमिकी

Wed, 16 Sep 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 16 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
youth beaten in rubbish dispute
गांव मुन्नावाली में पशुओं का गोबर-कूड़ा डालने पर हुआ विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। गांव मुन्नावाली में पशुओं का गोबर-कूड़ा डालने को लेकर विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने 26 वर्षीय प्रशांत बेरड से मारपीट के मामले में दो भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच शुरू कर दी गई है।

प्रशांत बेरड ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घर के पास संदीप का मकान है। प्रशांत ने पशुओं का गोबर-कूड़ा डालने के लिए संदीप के घर की दीवार से दूर अपनी जगह पर स्थान बनाया था।
विज्ञापन

इस बात पर संदीप और उसका भाई अनिल कुमार अक्सर प्रशांत और उसके परिवार से बहस करते थे। प्रशांत ने आरोप लगाया कि 12 सितंबर को संदीप ने उससे मारपीट की थी। इसके बाद 14 सितंबर को सुबह करीब 8 बजे प्रशांत मोटरसाइकिल से घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में संदीप और अनिल ने उसे रोक लिया। उन्होंने प्रशांत से मारपीट की और उसे अपने घर की ओर ले जाने लगे।

आगे की घटना और उपचार
शोर सुनकर प्रशांत की मां मौके पर पहुंची और उसे छुड़ाने का प्रयास किया। घायल प्रशांत को चौटाला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे सिरसा रेफर कर दिया। मेडिकल रिपोर्ट में प्रशांत को तीन चोटें दर्ज की गई हैं। जांच अधिकारी जगपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed