फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Work started in Hisaria market for drainage of rain water

Sirsa News: बारिश के पानी की निकासी के लिए हिसारिया बाजार में काम शुरू

Wed, 30 Apr 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 30 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Work started in Hisaria market for drainage of rain water
हिसारिया बाजार में खोदाई करती जेसीबी।  संवाद
सिरसा। बरसाती पानी की निकासी के लिए परशुराम चौक से आगे मुख्य बाजारों में लाइन बिछाई जा रही है। यह काम हिसारिया बाजार से शुरू किया जा रहा है। नगर परिषद के अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप इस कार्य के दौरान दुकानदारों की परेशानी कम करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके तहत विभागीय संयुक्त दल डिजाइन के अनुरूप काम कराएगा ताकि अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन


इसके लिए अध्यक्ष ने बुधवार को एडीसी लक्षित सरीन से मुलाकात की। एडीसी ने सीटीएम यश मलिक की अगुवाई में समिति गठित की। इसलिए नगर परिषद अध्यक्ष के साथ सीटीएम और जन स्वास्थ्य, नगर परिषद के अधिकारियों ने मौका निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद जन स्वास्थ्य विभाग की पेयजल और सीवरेज लाइन के डिजाइन अनुरूप कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद सुबह हिसारिया बाजार में कुछ मीटर की सीसी से बनी सड़क तोड़ने का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नगर परिषद के बरसाती लाइन का कार्य देखने वाले एसडीओ और जेई मौके पर नहीं थे। इसलिए दो दिन बाद समिति दोबारा निरीक्षण करेगी। इसके बाद दोनों विभागों के जेई मौके पर खड़े होकर निर्माण कार्य तेजी से करवाएंगे।

---दो इनसेट--

जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन प्रदीप और दो जेई मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान नगर परिषद से जेई अजय मौजूद रहे जबकि एसडीओ के पास अतिरिक्त प्रभार होने के कारण वह नहीं पहुंचे और कार्य को देखने वाले जेई प्रवीण शर्मा छुट्टी पर थे। इसलिए मौका निरीक्षण कर एक बारगी कार्य शुरू करवाया गया है। दुकानों के कार्य को प्रभावित होने से बचाने के लिए यह कवायद चल रही है। क्योंकि दुकानदारों को पहले से ही डर सता रहा है कि उनका कहीं काम सीजन के समय में प्रभावित न हो जाए। इसलिए नगर परिषद अध्यक्ष स्वयं इस कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

-----

14 फीट से ज्यादा होनी है सड़क की खुदाई

परशुराम चौक पर लाइन बिछाने के हिसाब से बाजारों में लाइन का लेवल बनाया जाएगा। इससे की भविष्य में परेशानी न हो। इसको लेकर अनुमानित 14 फीट से ज्यादा गहरी खुदाई की जाएगी, जबकि जन स्वास्थ्य विभाग की लाइनें 12 से 14 फीट के आसपास बिछाई गई है। इसलिए डिजाइन के अनुरूप लाइनों का कार्य करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

----बॉक्स --

150 फीट के अनुसार होगा काम

लाइन बिछाने का कार्य टुकड़ों में किया जाएगा। 100 से 150 फीट की लाइन बिछाने का कार्य दो से तीन दिनों में होगा। ताकि कोई दिक्कत किसी व्यक्ति को न आए। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए परशुराम चौक से हिसारिया बाजार जाने वाली मुख्य सड़क शुरू होने के साथ ही दो गलियां पड़ती हैं। इससे विभिन्न बाजारों में आसानी से जाया जा सकता है। गीता भवन वाली इस गली से आगे खुदाई करवाई है ताकि यातायात प्रभावित न हो।


--कोट्स --

लाइन बिछाने का कार्य को तकनीकी अनुभव के साथ किया जाएगा। किसी प्रकार की दिक्कत दुकानदारों को नहीं आने दी जाएगी। मैं स्वयं रोज रिपोर्ट लूंगा और निरीक्षण करूंगा कि लाइन का कार्य कैसा चल रहा है। इसीलिए विशेष समिति का गठन किया गया है। - वीर शांति स्वरूप, नगर परिषद अध्यक्ष, सिरसा।

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed