फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Work got delayed due to lack of pipeline: SE Pawan

पाइपलाइन की कमी के कारण काम में हुई देरी : एसई पवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Work got delayed due to lack of pipeline: SE Pawan
सिरसा। घग्गर के ओटू हेड पर निर्माण कार्य को जल्द करवाने के लिए रानियां के किसानों व नेताओं ने अधीक्षक अभियंता पवन भारद्वाज के साथ मुलाकात की। इससे पूर्व उन्होंने एसई कार्यालय के बाहर नारेबाजी। एसई पवन भारद्वाज ने उन्हें बताया कि ओटू हेड पर लाइन बिछाने का कार्य अंतिम चरण में है। 10 दिनों के अंदर काम पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन


मौजूदा समय में पाइपों की कमी के चलते काम में देरी हो रही है। उम्मीद है कि एक दो दिन में पाइपें पूरी आ जाएगी और तेजी से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। किसानों की नहरी पानी को 16 दिन चलाने और आठ दिन बंद करने के पुराने रोस्टर पर चलाने की मांग की। एसई ने उन्हें बताया कि 25 मई के बाद रोस्टर में बदलाव किया जाना है।
विज्ञापन


किसानों के पुराने रोस्टर पर पानी उपलब्ध करवाने की मांग को मुख्यालय भेजा जा चुका है और उच्चाधिकारियों से बात भी की है। इस मुद्दे को सरकार के स्तर पर हल किया जाएगा। जैसे आदेश मुख्यालय स्तर से आएंगे। उसी अनुरूप आगामी कार्रवाई करेंगे। एसई ने कहा कि मौजूदा समय में नहरी पानी को लेकर तीन एक्सईएन है। तीनों को समान पानी दिया जा रहा है। ऐसे में जिस एरिया में थोड़ी मांग ज्यादा है, उसे कुछ मात्रा में पानी अधिक मिल जाता है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार मामले की जांच करेंगे

एसई ने कहा कि ओटू हेड के निर्माण कार्य में सही कार्य नहीं हुआ है तो उसकी जांच की जाएगी। दो साल पुराना मामला है। यह विभागीय मामला है और इसमें विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। किसानों को हर सुविधा मुहैया हो। यही हमारा प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed