फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   demand to increase crop registration date

Sirsa News: फसल पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर तक बढ़ाने की मांग

Wed, 23 Sep 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 23 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
demand to increase crop registration date
 नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते किसान।
किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

रानियां को सूखाग्रस्त घोषित करने और पर्याप्त डीएपी उपलब्ध करवाने की मांग
फोटो -- 33
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को नायब तहसीलदार लोकेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम दिया गया। किसानों ने फसल पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर तक बढ़ाने की मांग की।
किसानों ने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल को पहले की तरह सुचारू करने को कहा। उन्होंने रानियां क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित कर राहत देने की मांग की। रबी फसलों की बिजाई के लिए पर्याप्त डीएपी खाद उपलब्ध करवाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि पहले मोबाइल या सीएससी केंद्र से पंजीकरण आसान था। अब पोर्टल पर पंजीकरण करवाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। किसानों ने पोर्टल को सरल बनाने और पंजीकरण के बाद सत्यापन की मांग की। किसान राजेंद्र बालासर ने बताया कि प्रदेश में करीब 16 लाख किसानों का पंजीकरण बकाया है। सिरसा जिले में लगभग 1,39,372 किसानों का पंजीकरण लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण में आ रहीं दिक्कतें
राजेंद्र बालासर ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था से एसडीएम कार्यालयों पर दबाव बढ़ेगा। उन्होंने दावा किया कि किसान पहचान पत्र पोर्टल से समस्या है। करीब 40 हजार किसान सीएससी केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं। पोर्टल कुछ दिनों तक बंद रहने के बाद दोबारा शुरू हुआ था।


सूखाग्रस्त घोषित करने और खाद की मांग
किसानों ने रानियां क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित कर राहत देने की मांग भी उठाई। राजेंद्र बालासर ने बताया कि इस वर्ष पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। इससे क्षेत्र में फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। किसानों ने मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने खाद के साथ अन्य उत्पाद लेने की बाध्यता समाप्त करने की मांग की। नायब तहसीलदार लोकेश शर्मा ने मांगें सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर अक्तूबर में आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed