फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   5 degree temperature down in night

Sirsa News: रात का पारा दो दिन में पांच डिग्री तक लुढ़का

Tue, 22 Sep 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 22 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
5 degree temperature down in night
 सुबह के समय शेरपुरा गांव के खेतों में छाई हल्की धुंध। संवाद
फोटो - 34
विज्ञापन

मानसून की विदाई के साथ गुलाबी ठंड की दस्तक



संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले के मौसम में लगातार बदलाव दिख रहा है। मानसून की विदाई के बाद गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
पिछले 20 और 21 सितंबर को रात के तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। 22 सितंबर को जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
19 सितंबर को हुई बूंदाबांदी के बाद हवा में नमी 80 से 85 फीसदी तक पहुंच गई है। इससे सुबह खेतों में ओस और हल्की धुंध दिखाई दे रही है। हालांकि, दिन में तेज धूप के कारण गर्मी अभी भी बरकरार है।
विज्ञापन


मौसम का पूर्वानुमान और किसानों की तैयारी
भारतीय मौसम विभाग और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा। इस दौरान दिन का तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम वैज्ञानिक मदन खीचड़ ने बताया कि 28-29 सितंबर से दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। सितंबर के अंतिम दिनों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात में ठंड बढ़ने से किसानों ने सरसों की बोआई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed