फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Withdrawal of three lakh 98 thousand by changing ATM card

Sirsa News: एटीएम कार्ड बदलकर तीन लाख 98 हजार निकाले

Sun, 26 Nov 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 26 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Withdrawal of three lakh 98 thousand by changing ATM card
सिरसा। एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर तीन लाख 98 हजार रुपये अज्ञात चोरों ने निकाल लिए। अक्तूबर माह में हुई इस घटना की शिकायत शनिवार को सदर थाना पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सिरसा के गांव करीवाला निवासी प्रगट सिंह पुत्र कुलदीप सिंह ने बताया कि उसका बरनाला रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। खाते का एटीएम भी लिया हुआ था। 27 अक्तूबर को अमृत अस्पताल सिरसा में डाकघर के गेट के पास से भाई नरवंत सिंह के साथ दवाई लेने आया था। दवाई के पैसे कम पड़ने पर पैसे निकलवाने के लिए एटीएम में गया। अपना एटीएम कार्ड मशीन में डाला तो वह काम नहीं कर रहा था। उसके बाद मैंने बैंक में जाकर पता किया तो बैंक वालों ने मेरा कार्ड देखकर कहा कि यह आपका कार्ड नहीं है। फिर मैंने ध्यान से देखा तो मेरे पास किसी ओर का एटीएम कार्ड था। मैंने मेरे बैंक खाता की स्टेटमेंट चेक किया तो मेरे खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन दिनांक 27 अक्तूबर से लेकर 30 अक्तूबर तक कुल 3 लाख 98 हजार रुपये निकल चुके थे। तुरंत अपने खाते को फ्रीज करवा दिया। उसके बाद अपनी रिश्तेदारी में चला गया। वहां से आने के बाद शनिवार को बैंक में दोबारा जाकर अपने खाते से निकले हुए पैसों के बारे में पता किया तो बैंक वालों ने कहा कि आप पुलिस एफआईआर ले आओ। इसके बाद पुलिस को लिखित में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञान चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed