{"_id":"6ab8100dd02bb9422300f4bd","slug":"youth-suicide-sirsa-news-c-128-1-svns1027-165691-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पत्नी से परेशान युवक ने नहर में छलांग लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पत्नी से परेशान युवक ने नहर में छलांग लगाकर दे दी जान
Sun, 27 Sep 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव पतिराठावास ढुढियांवाली निवासी एक युवक का शव राजस्थान के राज कैनाल से बरामद हुआ। युवक 23 सितंबर की रात घर से निकला था। युवक के बड़े भाई का आरोप है कि पत्नी, सास व चाचा ससुर की ओर से लगातार परेशान किए जाने से आहत होकर उसके भाई ने नहर में छलांग लगाकर जान दे दी।
रानियां थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में तरसेम कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई वकील कुमार 23 सितंबर को रात करीब आठ बजे घर से निकला था।
कुछ समय बाद जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। फोन करने पर उसने कॉल उठाई और धीमी आवाज में रोते हुए बताया कि उसकी पत्नी अमनदीप कौर, सास उषा व चाचा ससुर सोनी निवासी फरीदकोट पंजाब उसे बच्चों से मिलने नहीं देते।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार, वकील ने यह भी बताया कि उसे बार-बार जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। तरसेम ने बताया कि उसने फोन पर भाई को समझाने का प्रयास किया और घर लौटने के लिए कहा।
इस दौरान वकील ने कहा कि वह ससुराल पक्ष से काफी परेशान है और राजस्थान राज कैनाल में छलांग लगाकर आत्महत्या कर लेगा। करीब 30-45 मिनट की बातचीत के बाद फोन कट गया। इसके बाद उसका मोबाइल बंद आने लगा। पूरी रात घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
दो साल पहले ससुराल वालों ने की थी मारपीट : शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दो वर्ष पहले भी ससुराल पक्ष ने वकील के साथ मारपीट की थी। इसमें उसका हाथ टूट गया था और कान की सर्जरी करवानी पड़ी थी। उस समय पारिवारिक दबाव में समझौता हो गया था।
जांच अधिकारी धर्मवीर का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।