फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Will interact directly with role model girl students in schools of the district

Sirsa News: जिले के स्कूलों में रोल मॉडल छात्राओं से सीधा संवाद करेंगी

Fri, 25 Aug 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 25 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Will interact directly with role model girl students in schools of the district
सिरसा। जिले के राजकीय स्कूलों में छात्राओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार को रोल मॉडल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें जिला की महिला थाना प्रभारी, शिक्षाविद्, एडवोकेट व सोशल कार्यकर्ता महिलाएं छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के करीब 1 हजार राजकीय विद्यालयों में छात्राओं का रोल मॉडल के साथ संवाद कार्यक्रम करवाया जाएगा। इसमें जिले की विभिन्न रोल मॉडल महिलाएं बालिकाओं को प्रेरित करेंगी और उनके साथ सीधे संवाद स्थापित करेंगी। इस दौरान संवाद कार्यक्रम की गतिविधियां 15 मिनट की होंगी। वहीं इसके साथ 3 घंटे का रोल मॉडल के साथ छात्राओं का संवाद होगा। हर शनिवार को जॉयफूल डे के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान रोल मॉडल बालिकाओं के साथ शिक्षा प्राप्ति के संघर्ष एवं उपलब्धियों के बारे में बात करेंगी।
विज्ञापन


कॅरियर के चुनाव से लेकर सामाजिक बुराइयों के बारे में देगी जानकारी
जिले के रोल मॉडल छात्राओं के साथ कैरियर का चुनाव किस प्रकार से करना चाहिए, बताएंगी। वहीं रोल मॉडल छात्राओं को किशोरावस्था में अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में, सुरक्षित वातावरण के बारे में, ड्रग सेवन के बारे में, ड्रग सेवन के दुष्परिणाम, भ्रूण हत्या, सामाजिक एवं शैक्षिक जागरूकता के बारे में जागरूक करेंगी। छात्राओं को व्यक्तिगत स्वास्थ्य, सफाई व महावारी के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छठीं से 12वीं तक की छात्राएं भाग ले सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य
- रोल मॉडल के माध्यम से बालिकाओं को उच्च शिक्षा एवं सशक्त जीवन के उद्देश्य को पूर्ण बनाने के लिए प्रेरित करना।
- कार्यक्रम के माध्यम से यह अनुभव आपस में साथ करना कि लक्ष्य प्राप्ति में आने वाली बाधाओं से कभी नहीं डरना चाहिए।
- अपने लक्ष्य निर्धारित कर उनकी प्राप्ति हेतु पूर्ण परिश्रम करना।
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में एक और कद आगे बढ़ाने की, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बेटी को सशक्त बनाओ।
- यह सभी उद्देश्य बेटियों के साथ संवाद के साथ ही संभव है।


यह रहेगा रोल मॉडल कार्यक्रम का शेड्यूल
गतिविधि का नाम, संसाधन, समय
- संवाद सत्र गतिविधि का शुभारंभ, स्कूल का मुखिया, 15 मिनट
- रोल मॉडल का शिक्षा एवं महिला सशक्तीकरण पर व्याख्यान, रोल मॉडल, 1 घंटा
- अभिभावकों से स्कूल प्रबंधन कमेटी का संवाद, अभिभावक, पंच, सरपंच, 15 मिनट
- स्वास्थ्य की योजनाओं की जानकारी, आंगनबाड़ी, एएनएम व सुपरवाइजर, 30 मिनट
- छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति, रोल मॉडल व छात्राएं, 1 घंटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed