{"_id":"68696bad1d247a2e2d0b15d2","slug":"weedicide-sprayed-on-chillies-in-a-quarter-of-an-acre-sirsa-news-c-128-1-svns1027-140412-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पौने दो एकड़ में मिर्च पर छिड़की खरपतवारनाशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पौने दो एकड़ में मिर्च पर छिड़की खरपतवारनाशक
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ डालने से खराब हुई फसल ।
डबवाली। उपमंडल के गांव लखूआना निवासी किसान संजय कुमार की पौने दो एकड़ में मिर्च की फसल पर जानबूझकर शरारती तत्वों ने खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव कर दिया। इससे उसकी पूरी फसल बर्बाद हो गई। मामला किसानों की आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।
सदर थाना से जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में किसान संजय कुमार की शिकायत आई है , मौका मुआयना कर जांच की जा रही है। संजय कुमार ने आरोप लगाया कि रात के अंधेरे में किसी ने उनकी मेहनत पर पानी फेरते हुए छिड़काव दिया, जिससे पूरी फसल देखते ही देखते सूखने लगी और अब पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है।
इस घटना से किसान को हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान ने प्रशासन से अपील की है कि इस मामले में त्वरित पुलिस कार्रवाई की जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि सरकार द्वारा उन्हें उचित मुआवजा व भरपाई दी जाए। गांव के अन्य किसानों ने भी प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है ताकि भविष्य में किसी अन्य किसान को इस प्रकार की दुर्घटना का शिकार न होना पड़े।