फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Tragic accident in Kalanwali girl died after falling from moving train

कालांवाली में दर्दनाक हादसा: सोया हुआ था परिवार, चलती ट्रेन से नीचे गिरने से बच्ची की मौत

Sat, 01 Mar 2025 11:09 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 Mar 2025 11:09 AM IST
सार

मृतका बच्ची के पिता अमित कुमार मंडी आदमपुर में स्थित काॅटन फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। एक माह के लिए अपने परिवार के साथ बिहार में गए हुए थे। शनिवार सुबह वो बठिंडा से मंडी आदमपुर को जाने वाली दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में जा रहे थे। तभी हादसा हो गया।

विज्ञापन
Tragic accident in Kalanwali girl died after falling from moving train
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : संवाद

विस्तार

कालांवाली में रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह नूनियां पीर की दरगाह के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। चलती ट्रेन से गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान सृष्टि निवासी मधेपुरा बिहार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवाने के लिए कालांवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया।
विज्ञापन




मृतका बच्ची के पिता अमित कुमार ने बताया कि वो मंडी आदमपुर में स्थित काॅटन फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। एक माह के लिए अपने परिवार के साथ बिहार में गए हुए थे। शनिवार सुबह वो बठिंडा से मंडी आदमपुर को जाने वाली दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में जा रहे थे। इस दौरान बच्चे आपस में खेल रहे थे और पूरा परिवार सोया हुआ था। जैसे ही ट्रेन कालांवाली के पास पहुंची तो पास बैठे यात्री ने बच्ची की चिल्लाने की आवाज सुनी। उन्हें बताया कि बच्ची चलती ट्रेन से नीचे गिर गई है। फिर यात्रियों ने 3 किलोमीटर आगे ट्रेन की चेन खींचकर ट्रेन को रुकवाया और बच्ची के पास पहुंचे। लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है- चौकी इंचार्ज

रेलवे पुलिस चौकी  प्रभारी भूप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में लिया है और परिवारजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed