फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Tourist visa given in place of work permit, youth stuck in Armenia

Sirsa News: वर्क परमिट के स्थान पर थमाया टूरिस्ट वीजा, युवक आर्मेनिया में फंसा

Tue, 18 Apr 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 18 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tourist visa given in place of work permit, youth stuck in Armenia
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर लाखों रुपये की ठगी कर रहे हैं। फतेहाबाद के गांव ढाणी ठोबा निवासी सुभाष कुमार को अपने बेटे को वर्क वीजा पर विदेश भेजना था, लेकिन एजेंट ने ठगी करके उसके बेटे को टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेज दिया। सुभाष ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है और आर्मेनिया में फंसे अपने बेटे को वापस लाने की गुहार लगाई है।


सुभाष कुमार ने बताया कि उसके बेटे विक्की को विदेश जाना था, जिसके लिए उन्होंने पुरानी कचहरी रोड स्थित प्रो. सक्सेस इमिग्रेशन के संचालक मनोज फुटेला से संपर्क किया। उसने दो बार में मनोज फुटेजा को पांच लाख रुपये दिए, लेकिन फुटेला ने उसके बेटे को वर्क परमिट के स्थान पर टूरिस्ट वीजा थमा दिया। काफी दिनों से उसका बेटा आर्मेनिया में फंसा हुआ है और काम न मिलने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान भी है। जब उन्होंने मनोज फुटेला से बात की तो उसने कहा कि उसने तो उसके बेटे को विदेश भेज दिया। जो करना है कर लो। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed