फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three youths robbed an e-rickshaw driver by showing a sharp weapon

Sirsa News: तीन युवकों ने धारदार हथियार दिखाकर ई-रिक्शा चालक से की लूटपाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Three youths robbed an e-rickshaw driver by showing a sharp weapon
बड़ागुढ़ा। गांव पंजुआना में नहर के निकट तीन युवकों की ओर से धारदार हथियार के बल पर एक ई-रिक्शा चालक के साथ लूटपाट की गई है। घटना के बाद चालक ने किसी का फोन मांगकर डायल 112 पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में बडागुढ़ा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मीरपुर निवासी कश्मीर लाल ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। बीती 11 अगस्त को देर सायं करीब सवा 6 बजे तीन युवक उसके पास आए और उससे कहा कि उनकी पंजुआना में नहर के पास ढाणी है। उसे अपनी ई-रिक्शा पर उन्हें वहां छोड़ कर आना है। कश्मीर लाल ने बताया कि फिर वह तीनों युवकों को बैठाकर चल पड़ा।
विज्ञापन

जब वे पंजुआना में नहर की पटरी पर कुछ दूर चले तो युवकों ने ई-रिक्शा रुकवा लिया और धारदार हथियार दिखाते हुए उससे कहा कि उसके पास जो कुछ है वह उन्हें दे दे। कश्मीर लाल का आरोप है कि तीनों युवकों ने उसके साथ हाथापाई करते हुए उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद उसने हाईवे पर नहर पुल पर पहुंचकर किसी का फोन मांगकर डायल 112 पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed