फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The youth was called on the pretext of compromise and attacked with sharp weapons

Sirsa News: राजीनामा के बहाने युवक को बुला किया तेजधार हथियारों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
The youth was called on the pretext of compromise and attacked with sharp weapons
सिरसा। गुरु तेग बहादुर नगर में एक युवक पर पांच युवकों ने राजीनामे के बहाने बुलाकर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। शहर थाना पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में घायल विकास निवासी जन कल्याण कॉलोनी सिरसा ने बताया कि उसकी रानियां चुंगी निवासी अमित उर्फ मितिया सैनी से रंजिश चल रही है।
विज्ञापन


17 मई को उसके घर पर जसविंदर निवासी गुरु तेग बहादुर नगर सिरसा आया और कहने लगा कि वह अमित उर्फ मितिया से तुम्हारा राजीनामा करवा देता दूं। इसके बाद विकास उसके साथ गुरु तेग बहादुर नगर स्थित सरकारी ट्यूबवेल पर पहुंचा तो यहां पहले से ही रमन निवासी गांधी कॉलोनी, हिमांश निवासी थेहड़ मोहल्ला, गुरुदत्ता, अजय सिंह, सुखदीप निवासी गुरु तेग बहादुर नगर मौजूद थे।
विज्ञापन


उक्त सभी उसे कहने लगे कि तुम अमित उर्फ मितिया से राजीनामा कर लो, नहीं तो आज तुझे सबक सिखाएंगे। विकास का कहना है कि वह डर के मारे भागने लगा तो उक्त सभी उसके पीछे लग गए और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर धमकी देकर भाग गए। इसके बाद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी जगबीर का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed