फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Teenagers reached the hospital with mental confusion, returning due to the absence of a counselor; the district's only child counselor was on duty for the Sankalp campaign.

Sirsa News: मन की उलझन लेकर अस्पताल पहुंचे रहे किशोर, काउंसलर न मिलने पर लौट रहे, जिले के एकमात्र बाल काउंसलर की सेवा संकल्प अभियान में लगी ड्यूटी

Mon, 28 Sep 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 28 Sep 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Teenagers reached the hospital with mental confusion, returning due to the absence of a counselor; the district's only child counselor was on duty for the Sankalp campaign.
जिला नागरिक अस्पताल में मित्रता क्लीनिक पर लगा पड़ा ताला। संवाद
सिरसा। पढ़ाई का दबाव, घर की परेशानियां या मन में चल रही किसी उलझन को लेकर जब कोई किशोर काउंसिलिंग के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचता है तो उसे सबसे ज्यादा जरूरत किसी ऐसे व्यक्ति की होती है जो उसकी बात सुने और समझ सके। जिला नागरिक अस्पताल में इन दिनों ऐसे किशोरों को काउंसिलिंग के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मित्रता क्लीनिक की सेवाएं करीब एक सप्ताह से प्रभावित हैं और जिले के एकमात्र बाल काउंसलर कमल की ड्यूटी सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में लगाई जा रही है। इसके चलते जब तक यह अभियान चल रहा है तब तक मित्रता क्लीनिक की ओपीडी प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन


मित्रता क्लीनिक की ओपीडी में रोजाना करीब 15 से 20 किशोर पहुंचते हैं। इनमें मानसिक तनाव, पढ़ाई का दबाव, व्यवहार संबंधी परेशानी और दूसरी व्यक्तिगत समस्याओं से जूझ रहे किशोर शामिल होते हैं। कई मामलों में एक बार की बातचीत के बजाय नियमित काउंसलिंग की जरूरत होती है। ऐसे में काउंसलर की नियमित उपलब्धता नहीं होने से किशोरों की काउंसलिंग व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम वाले दिन अस्पताल से बाहर रहती है ड्यूटी : डॉ. पवन
सीएमओ डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान जब कार्यक्रम आयोजित होते हैं काउंसलर को वहां ड्यूटी पर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि काउंसलर कुछ समय अस्पताल में भी सेवाएं दे रहे हैं और अभियान के कार्यक्रम हर रोज नहीं होते। विभागीय आदेश के तहत उपलब्ध स्टाफ की ड्यूटी लगानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि मित्रता क्लीनिक में काउंसिलिंग की सुविधा लगातार बनी रहे। इसके लिए विभाग वैकल्पिक व्यवस्था तलाश रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed