फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bajra crop stuck under the shade of clouds, farmers fear the rain

Sirsa News: बादलों की छांव में अटकी ग्वार की फसल, किसानों को बारिश का डर

Mon, 28 Sep 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 28 Sep 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Bajra crop stuck under the shade of clouds, farmers fear the rain
सिरसा में सोमवार सुबह छाए बादल। 
सिरसा। सोमवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया। इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई किसानों ने ग्वार की फसल काटकर खेतों में सुखाने के लिए छोड़ रखी है। ऐसे में बादल छाने से बारिश का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

खेतों में सूख रही फसल के लिए किसान अधिक सतर्क हैं। किसानों को मौसम साफ रहने का इंतजार है ताकि कटी फसल की समय पर थ्रैसिंग हो और उसे मंडी या घर तक पहुंचाया जा सके। हालांकि यह बदलाव ज्यादा देर नहीं रहा। दोपहर तक बादल छंट गए और आसमान साफ हो गया। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पूर्वानुमान के अनुसार 29 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री, 30 सितंबर को 34 डिग्री और 1 से 3 अक्तूबर तक 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इससे सुबह-रात ठंडक और दिन में गर्मी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed