{"_id":"6886734e0bdf871f5c0e89c4","slug":"the-third-foundation-festival-of-shri-shyama-mahadev-temple-was-celebrated-with-great-pomp-sirsa-news-c-128-1-sir1002-141519-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: श्री श्यामा महादेव मंदिर का तीसरा स्थापना महोत्सव धूमधाम से मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: श्री श्यामा महादेव मंदिर का तीसरा स्थापना महोत्सव धूमधाम से मनाया
विज्ञापन
श्री श्यामा महादेव मंदिर के तीसरे स्थापना महोत्सव पर झांकी निकालते कलाकार।
सिरसा। अनाज मंडी श्री श्याम बगीची धाम स्थित श्री श्यामा महादेव मंदिर का तीसरा स्थापना महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विशाल भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
श्री श्याम बगीची धाम के मुख्य सेवक पवन गर्ग ने बताया कि श्री श्यामा महादेव मंदिर में शिवालय एवं श्याम बाबा का दरबार को भव्य रूप से सजाया गया। उन्होंने बताया कि श्री श्यामा महादेव मंदिर की स्थापना समाजसेवी सतीश परुथी ने करवाई थी। रात सवा आठ बजे जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
राजेेंद्र गनेरीवाला ने गणेश वंदना से भजन संध्या का आगाज किया। उन्होंने भोले बाबा, हनुमान जी व बाबा श्याम के भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद बठिंडा से आई भजन गायिका आरती खन्ना ने भोले बाबा के भजन- काशी से आए भोले नाथ गोरा मैया को लाए साथ, भोले की बारात चली गज बज के, भांग रगड़ के पिया करु मैं कुंडी सोटे हाला सूं, क्यू घबराउ मैं मेरा तो श्याम से नाता है, कब आएगा मेरा सांवरिया, हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे आजा सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
भजनों के दौरान भोले बाबा, पार्वती की सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई। भजन संध्या के दौरान लक्की ड्रा निकाला गया जिसमें बाबा शिव भोले का चांदी त्रिशूल जनक राज शेरपुरा को दिया गया। भजन संध्या के समापन पर बाबा भोले की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।