{"_id":"681f9de6cf66fe0a1c037ac4","slug":"the-morning-started-with-the-discussion-of-missile-attack-in-sirsa-strictness-increased-on-punjab-rajasthan-border-sirsa-news-c-21-1-hsr1011-623189-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिरसा में मिसाइल हमले की चर्चा से हुई सुबह की शुरुआत, पंजाब-राजस्थान बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिरसा में मिसाइल हमले की चर्चा से हुई सुबह की शुरुआत, पंजाब-राजस्थान बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती
Sun, 11 May 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 11 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
खाजाखेड़ा में मिसाइल के अवशेष को देखने के लिए जमा हुई लोगों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली/सिरसा। ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने शुक्रवार देर रात करीब 12:15 बजे सिरसा के एयरबेस पर हमले की नाकाम कोशिश की। वायुसेना ने मिसाइल को हवा में ही ध्वस्त कर दिया। सिरसा के लोगों की सुबह की शुरुआत मिसाइल हमले की चर्चा के साथ ही हुई। सिरसा के खाजा खेड़ा और फिरोजाबाद चक साहिब में गिरे मिसाइल के मलबे की वीडियो देशभर में वायरल हो गई। रात को धमाके के बाद लोग सहम भी गए थे और रातभर चौकन्ने रहे, लेकिन सुबह होने के साथ जैसे-जैसे धूप बढ़ी, वैसे-वैसे हालात सामान्य होते गए। हालांकि पंजाब के साथ लगते डबवाली, कालांवाली और रोड़ी क्षेत्र और राजस्थान की सीमा के साथ लगते ऐलनाबाद और चौपटा क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। पाकिस्तान के इस कायरना हमले को लेकर लोगों में रोष देखने को मिला। सभी बॉर्डर क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम और कड़े कर दिए गए।
::::::::::::::::::::::::::::::::::
बॉर्डर पर वाहनों की हो रही चेकिंग
सिरसा में बॉर्डर क्षेत्रों पर आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक चौबंद नजर आई तो प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवाया जा रहा था। जैसे ही हमला होने की बात क्षेत्र में फैली सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए गए। किसी भी तरह की अनावश्यक गतिविधि को लेकर पुलिस बार-बार लोगों को जागरूक करती भी नजर आई। पुलिस की कड़ाई से हाल में नशे की सप्लाई पर भी रोक लगती हुई नजर आ रही है।
::::::::::::::::::::::::::::::::::
हमला हुआ लेकिन हम डरने वालों में से नहीं
सिरसा में मिसाइल हमले को लेकर स्थानीय निवासी रामनिवास, जगराज सिंह, गोपाल राम, राजकुमार, विकास, राकेश कुमार, रवींद्र कुमार, ममता, रोशनी देवी, कौशल्या देवी ने कहा कि हमला होने से एक बार के लिए तनाव जरूर बना है, लेकिन हम डरते नहीं हैं। बॉर्डर से सटे होने पर इस तरह की घटनाओं को लेकर हम मानसिक रूप से तैयार हैं। दुश्मन चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, हमें डरा या झुका नहीं सकता है।
विज्ञापन
::::::::::::::::::::::::::::::
किसी भी अप्रिय घटनाओं से निपटने हेतु व्यापक व्यवस्था की गई है। बठिंडा रोड और मलोट रोड नाका पर पुलिस चाक चौबंद है। हर आने-जाने वाली गाड़ियों व संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर है। शहर में व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।
-शैलेंद्र कुमार , शहर थाना प्रभारी डबवाली।