फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The miscreant tore away the pocket full of money

Sirsa News: रुपयों से भरी जेब फाड़कर ले गया बदमाश

Mon, 05 May 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 05 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The miscreant tore away the pocket full of money
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के पास शनिवार रात मिनी बाईपास रोड पर बाइक सवार बदमाश ने स्कूटी सवार को लूट लिया। आराेपी बदमाश स्कूटी पर सवार पीड़ित के कुर्ते की जेब फाड़कर ले गया। जेब में 36,790 रुपये रखे थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


चतरगढ़पट्टी निवासी मदन लाल पुत्र फकीद चंद सिकंदरपुर स्थित बीज फैक्टरी में नौकरी करते हैं। ये फैक्टरी एडवोकेट सर्वजीत खट्टर की है। सर्वजीत का गांव खैरेकां के पास पेट्रोल पंप भी है। मदन लाल का कहना है कि शनिवार रात वह स्कूटी पर सवार होकर फैक्टरी से खैरेकां पेट्रोल पंप के लिए रवाना हुए। उनके कुर्ते की जेब में 36,790 रुपये थे। ये राशि मालिक सर्वजीत को देनी थी।
विज्ञापन

मदन लाल का कहना है कि जब वह मिनी बाईपास रोड पर सीडीएलयू के गेट के पास पहुंचे तो बाइक सवार युवक उनके पास आया। उसने हेलमेट पहना था। उसने नागरिक अस्पताल का रास्ता पूछा। उसे रास्ता बताने के लिए जैसे ही मदन लाल ने स्कूटी रोकी तो आरोपी उनके कुर्ते की जेब फाड़कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदन लाल ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन वह नहीं पकड़ा जा सका। इसलिए मदन लाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मदन लाल से सारा घटनाक्रम जाना।

झपट्टा मारकर फाड़ डाली जेब

मदन लाल का कहना है कि युवक की आयु करीब 22 वर्ष थी। वह हिंदी भाषा में बात कर रहा था। युवक ने हाथ से कुर्ते की जेब पर एकदम से झपट्टा मारा और रुपयों से भरी जेब फाड़कर ले गया। शहर में पिछले 20 दिनों में इस प्रकार की सात वारदात हो चुकी हैं। इन सभी घटनाओं में वारदात को अंजाम देने का तरीका एक जैसा है। जांच अधिकारी सुरेश कुमार का कहना है कि अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। वारदात की गुत्थी को जल्द सुलझाया जाएगा।


घोड़ी चोरी के मामले में दूसरा आरोपी काबू

ओढ़ां। गांव सालमखेड़ा से घोड़ी चोरी करने के मामले में ओढ़ां पुलिस ने दूसरे आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान रालुराम निवासी गांव मोड़ांवाली के रूप में है। प्रभारी थाना निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि 16 मार्च 2024 को पुलिस ने गांव सालमखेड़ा निवासी केहर सिंह की शिकायत पर घोड़ी चोरी के आरोप में केस दर्ज किया था। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चोरीशुदा घोड़ी की बरामदगी कर चुकी है। इस मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी रालुराम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed