फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The high mast light remains off under the bridge throughout the night

Sirsa News: पुल के नीचे रात भर बंद रहती है हाईमास्ट लाइट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The high mast light remains off under the bridge throughout the night
 डबवाली पुल के पास बंद पड़ी हाई मास्ट लाइट
सिरसा। नेशनल हाईवे-9 के झोपड़ा के पास बने पुल के नीचे मुख्य हाईमास्ट लाइट कई दिनों से बंद है। इस कारण तेजी से शहर में आने और जाने वाले लोगों के लिए रात के समय हादसों को खतरा बढ़ जाता है। दो दिन पहले भी एक बाइक सवार दो लोगों को अंधेरे में वाहन चालक रात के समय टक्कर मारकर भाग गया। इस दौरान 13 साल का युवक घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे डायल 112 ने नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया। दरअसल, डबवाली से सिरसा में आने वाले वाहन चालकों को पुल के नीचे से गुजरकर जाना आना पड़ता है। यहां पर कोई लाइट की व्यवस्था नहीं है। इसी प्रकार सिरसा से डबवाली रोड पर चढ़ने वाले वाहन चालकों को भी अंधेरे का सामना करना पड़ता है। दोनों के लिए घुमावदार मोड़ बने हुए हैं।
विज्ञापन


डबवाली रोड पर चढ़ते समय झाड़ियों के उगने के कारण आगे चल रहे वाहन के बारे में पता नहीं चलता है। इस कारण कई बार चौपहिया वाहन और दोपहिया वाहन हादसों का शिकार होते हैं। खासतौर पर रात के समय आठ से 10 बजे के बीच शहर से काम कर घरों को लौटने वाले लोग हादसों का शिकार होते है। क्योंकि इस मोड पर हाईमास्ट होने के बाद भी वह जलती नहीं है। पिछले दो सप्ताह से हाईमास्ट बंद पड़ी है और प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार गुजरते हैं वाहन

सिरसा शहर को डबवाली की ओर से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग होने के कारण प्रतिदिन 50 हजार के करीब वाहन गुजरते हैं। रात के समय 10 से 15 हजार वाहनों का आवागमन रहता है। इस रोड पर चतरगढ़पट्टी से लेकर डबवाली पुल तक पूरी तरह से अंधेरा रहता है। एयरफोर्स स्टेशन के वीआईपी रोड से आगे तक डिवाइडर बनाने का काम जारी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि डिवाइडर बनने के बाद इस रोड पर लाइट लगाई जाएगी। इससे रात के समय हादसों का खतरा कम हो जाएगा।


------------------हाईमास्ट नहीं जल रही है तो जल्द जल्द शुरू करवाई जाएगी। आमजन और वाहन चालकों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- सुभाष चंद्र, अधिकारी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article