फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Temperature reached 44.4 degrees, late heat will make life miserable

Sirsa News: तापमान 44.4 डिग्री पहुंचा तापमान, देर से पड़ी गर्मी करेगी बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Temperature reached 44.4 degrees, late heat will make life miserable
गर्मी में चुनिंदा वाहन आये नजर, मुंह साफ से ढककर बाइक सवार खुद को गर्मी से बचाते हुए
सिरसा। दोपहर के समय चलने वाली लू चलने के कारण गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को 14 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चली। इस कारण 10 बजे के बाद गर्म हवाओं से बचने के लिए घरों में दुबके रहे। रविवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री पहुंच गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री के आसपास बना रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार देर से पड़ने वाली गर्मी ज्यादा भीषण होने वाली है। इसी गर्मी के देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाईजरी जारी कर दी है। दरअसल, जिले में रविवार को गर्मी ने आमजन को पसीने से तरबतर किया। अलसुबह से ही मौसम में गर्मी पड़ने लगी। 11 बजे के बाद मौसम में लू ने भी घरों से अपने काम के लिए निकलने वाले लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

करीब 12 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक लू ने आमजन को बेहाल किया। इससे अधिकतर लोग लू से बचने के लिए मुंह पर मास्क व कपड़ा लगाकर घरों से बाहर निकलें। वहीं किसानों के अनुसार, अगेती फसलों पर भी लू का प्रभाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लू और नहरों में पानी न आने का कारण बिना पानी के किसानों की नरमे व कपास कि फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इस कारण फसलों के खराब होने तक की नौबत आ रही है।
लू के चलते एडवाइजरी जारी
जिले में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला वासियों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाईजरी भी जारी कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक भरत भूषण व प्रधान चिकित्सक डाॅ. महेंद्र सिंह भादू ने बताया कि अभी गर्मी का मौसम है तो बढ़ते तापमान और लू से बचने के लिए घर पर ही रहे बिना काम के घर से न निकलें। वहीं, ज्यादा जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर जाएं। घर से बाहर जाते समय मुंह और सिर पर कपड़ा लपेट कर जाएं, ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को घर पर ही रखें। गर्मी के मौसम में लू बेहद खतरनाक हो सकती है तो लू लगने पर तुरंत चिकित्सक के परामर्श से ही दवा लें।

दो से तीन दिन तक निरंतर जारी रहेगी गर्मी
आईएमडी के अनुसार, आगामी दो दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पार पहुंच सकता है। दो दिन बाद हल्की बादलवाही छाने के आसार हैं। इन दो दिनों तक लोगों को लू का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed