फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   teachers honored

Sirsa News: उत्साह से मनाया गया शिक्षक दिवस पांच स्कूलों के शिक्षक हुए सम्मानित

Mon, 07 Sep 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 07 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
teachers honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव वैदवाला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में वैदवाला, हांडीखेड़ा, ढाणी दर्शन सिंह, ढाणी वडेचा और ढाणी प्लाटां सेक्टर-19 के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। समाजसेवी डॉ. गुरचरण सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। डॉ. गुरचरण सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या नीलम को शॉल, गुलदस्ता और ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। पांचों विद्यालयों के मुख्याध्यापकों को भी शॉल और ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन

अन्य स्टाफ सदस्यों को शॉल भेंट किए गए। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए एक प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन हुआ। शिक्षकों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गुरचरण सिंह ने कहा कि शिक्षक का सम्मान शिक्षा, संस्कार और समाज निर्माण का संकल्प है। यह शिक्षकों को अधिक मेहनत और ईमानदारी से दायित्व निर्वहन के लिए प्रेरित करता है।
शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका: डॉ. गुरचरण सिंह ने बताया कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान नहीं देते। वे उनमें नैतिक मूल्यों, संस्कारों और राष्ट्रवादी सोच का संचार करते हैं। शिक्षक वास्तव में उस दीपक के समान हैं, जो अज्ञानता का अंधकार दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

गुरु-शिष्य परंपरा और आभार : डॉ. गुरचरण सिंह ने प्रत्येक विद्यार्थी को गुरु-शिष्य परंपरा का सम्मान करने को कहा। उन्हें अर्जुन की तरह संकल्पबद्ध होकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने डॉ. गुरचरण सिंह के प्रयासों की सराहना की। शिक्षकों ने कहा कि ऐसे आयोजन मनोबल बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed