फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   asi arrested in bribe

Sirsa News: 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 07 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
asi arrested in bribe
एसीबी सिरसा की टीम ने गोल बाजार चौकी में की कार्रवाई, रकम लेते पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) सिरसा की टीम ने डबवाली के गोल बाजार चौकी में तैनात एएसआई जगजीत सिंह को कथित तौर पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई।

एसीबी इंचार्ज सिरसा सत्यवान के अनुसार, उनको एएसआई जगजीत सिंह द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद एसीबी ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके तहत एसीबी सिरसा प्रभारी सत्यवान के नेतृत्व में टीम गठित की गई और शिकायत के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, टीम ने एएसआई को 20 हजार रुपये की कथित रिश्वत राशि लेते हुए मौके पर पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान एसीबी अधिकारियों ने नियमानुसार आवश्यक साक्ष्य जुटाए। गिरफ्तारी के बाद आरोपी एएसआई से पूछताछ की जा रही है। साथ ही रिश्वत की मांग और रकम के लेन-देन से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस मामले में मांगी रिश्वत, जांच जारी

एसीबी इंचार्ज सिरसा सत्यवान के अनुसार, एएसआई ने किस मामले में और किस व्यक्ति से रिश्वत की मांग की थी। इस संबंध में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। एसीबी की टीम शिकायत से जुड़े तथ्यों के साथ-साथ रिश्वत मांगने के कारण और लेन-देन की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed