फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The final day has passed and the sanitation workers have not returned; the administration will now initiate action.

Sirsa News: आखिरी दिन बीता, सफाईकर्मी नहीं लौटे, अब प्रशासन शुरू करेगा कार्रवाई

Sun, 06 Sep 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 06 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The final day has passed and the sanitation workers have not returned; the administration will now initiate action.
सिरसा। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को एक महीने से ज्यादा वक्त हो गया है। प्रशासन ने अब सख्ती की तैयारी शुरू कर दी है। कर्मचारियों को ड्यूटी पर लौटने के लिए दिए गए समय का शनिवार को आखिरी दिन था। यदि कर्मचारी काम पर नहीं लौटते हैं तो प्रशासन कार्रवाई शुरू करेगा। जिले में करीब 500 सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी पर लौटने के संबंध में नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने हाथों में प्रतियां लेकर विरोध जताया। उन्होंने उन प्रतियों को जलाकर सरकार के समक्ष आमने-सामने की लड़ाई का बिगुल बजा दिया है। शहर की मुख्य सड़कों पर रोड स्वीपिंग करने वाली मशीन को उपायुक्त कार्यालय की पार्किंग में खड़ा कर दिया गया है। कर्मचारियों के विरोध के कारण मशीन को कोई नुकसान न पहुंचें, इसलिए एजेंसी ने उसे सुरक्षा की दृष्टि से वहां खड़ा करवाया है।
विज्ञापन

समाधान के प्रयास
मामले के समाधान के लिए अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप भी प्रयासरत हैं। वह कैबिनेट मंत्री के साथ मिलकर सफाई कर्मचारियों की समस्या के समाधान पर बातचीत कर रहे हैं। अध्यक्ष पिछले तीन दिनों से कुरुक्षेत्र में डटे हुए हैं। वे कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से बातचीत के जरिये गतिरोध समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, सफाई कर्मचारी सर्व कर्मचारी संघ के समर्थन में होने के कारण अभी तक समाधान की दिशा में कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी रणनीति और वाल्मीकि समाज की भूमिका
सूत्रों के अनुसार, कर्मचारियों ने 6 सितंबर के तहत हड़ताल की घोषणा की हुई है। सोमवार को हड़ताली कर्मचारियों को लेकर क्या रणनीति होगी, इस पर रविवार को विशेष बैठक की जाएगी। जानकारी के अनुसार, वाल्मीकि समाज की संस्थाओं को अब सफाई कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया जाएगा। सामाजिक तौर पर मनाने का यह प्रयास कितना कामयाब होता है, यह आने वाले दो दिनों में पता चल जाएगा। संस्थाओं ने भी इस मामले में अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई सिरसा के प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि हड़ताल को लेकर रविवार को विशेष बैठक होगी। बैठक के बाद ही आगामी निर्णय लिए जाएंगे। यदि हड़ताली कर्मचारियों को पुलिस गिरफ्तार करती है तो कोर्ट के माध्यम से आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। अब सफाई कर्मचारी आमने-सामने की लड़ाई के लिए तैयार हैं।

प्रशासन की वैकल्पिक व्यवस्था
सफाई कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने की स्थिति में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन के सामने चुनौती बनी हुई है। इसी को देखते हुए विभाग वैकल्पिक व्यवस्था और सफाई कार्य की कार्ययोजना तैयार करने में जुटा है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कर्मचारी निर्धारित समय के भीतर ड्यूटी पर लौटते हैं या प्रशासन को कार्रवाई के साथ वैकल्पिक व्यवस्था लागू करनी पड़ती है। प्रशासन ने संबंधित एजेंसी को भी अलग से कर्मचारियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य शहरों में सफाई व्यवस्था को सुचारू रखना है। विभाग वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर योजना तैयार कर रहा है। शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए अधिकारियों ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed