फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   TB patients in the district will soon receive the pension amount that has been pending for three months, as the budget has been approved.

Sirsa News: जिले में टीबी मरीजों को जल्द मिलेगी तीन माह से अटकी पेंशन राशि, बजट पर लगी मुहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
TB patients in the district will soon receive the pension amount that has been pending for three months, as the budget has been approved.
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल में टीबी मरीजों की तीन माह से अटकी पेंशन के लिए 50 लाख रुपये के करीब बजट जारी हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द ही यह राशि मरीजों के बैंक खातों में डाल दी जाएगी, जिससे वे दवा के साथ पोषण युक्त भोजन ले सकेंगे।
विज्ञापन

जिले के क्षय विभाग में लगभग 3 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है। केंद्र सरकार की निक्षय पोषण योजना के तहत प्रत्येक मरीज को प्रतिमाह 1000 रुपये दिए जाते हैं, ताकि मरीज दवा के साथ पौष्टिक आहार ग्रहण कर सकें। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले तीन माह से बजट की कमी के कारण यह राशि नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में 3 हजार मरीजों के पिछड़े और नए बिलों को मिलाकर लगभग 50 लाख रुपये के बिल पास कर दिए गए हैं। बजट पास होते ही यह राशि ऑटोमैटिक रूप से मरीजों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। केंद्र सरकार की निक्षय योजना के तहत यह राशि सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे सभी मरीजों को दी जाती है। इसका उद्देश्य मरीजों के खान-पान और स्वास्थ्य सुधार में मदद करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी के प्रमुख लक्षण
दो सप्ताह से अधिक खांसी
रात में पसीना आना, ठंड में भी पसीना
बुखार, संक्रमण बढ़ना
थकावट और वजन कम होना
सांस लेने में दिक्कत
कुपोषण से टीबी का खतरा बढ़ना
-
करीब तीन माह से मरीजों को इस योजना का लाभ नहीं मिला था। अब बजट पास होने के बाद यह लाभ उन्हें मिलेगा। - डॉ. प्रतीक गोयल, क्षय रोग अधिकारी, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed