फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bank workers on strike for a five-day workweek

Sirsa News: पांच दिन के कार्य सप्ताह के लिए हड़ताल पर बैंककर्मी

Fri, 11 Sep 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 11 Sep 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Bank workers on strike for a five-day workweek
सिरसा में हड़ताल के दौरान धरने पर बैठे बैंक कर्मचारी। 
सिरसा। पांच दिवसीय कार्य सप्ताह समेत अन्य मांगों के लिए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को बैंक कर्मचारी और अधिकारी देशव्यापी हड़ताल पर रहे। सिरसा में बरनाला रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

यूनियन नेता चंचल अरोड़ा ने कहा कि मार्च 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और बैंक यूनियनों के बीच पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को लेकर समझौता हुआ था। इसके बावजूद ढाई वर्ष से अधिक समय बीतने पर भी मांग लागू नहीं हुई। बार-बार आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

अशोक कंबोज ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यालयों समेत कई सरकारी और वित्तीय संस्थानों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है। बैंक कर्मचारी छह दिन काम करने के साथ एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से चौबीसों घंटे सेवाएं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय व्यवस्था से बैंकिंग समय प्रभावित न हो इसके लिए यूनियनों ने प्रत्येक कार्यदिवस में कामकाज और बैंकिंग समय 40 मिनट बढ़ाने पर भी सहमति जताई थी। मांगें नहीं मानी गईं तो 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल होगी। 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का कार्यक्रम भी घोषित किया गया है। इस माैके पर चंचल अरोड़ा, अशोक कंबोज, सुरेंद्र सिंह, हितैषी गोयल, रविंद्र भूषण, अंजू सैनी, अंकित मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed