फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Tavera pits Dnskr fired, injuring nine faithful

गड्ढों में धंसकर पलटी टवेरा, नौ श्रद्धालु घायल

Mon, 11 Aug 2014 12:11 AM IST
sirsa
sirsa Updated Mon, 11 Aug 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन

गोगा मेड़ी मेले से चंडीगढ़ जा रहे एक परिवार के नौ लोग गाड़ी पलटने से घायल हो गए। सभी घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं। सभी का सामान्य अस्पताल में उपचार जारी है। रविवार दोपहर को गांव पनिहारी के बस अड्डे पर सिरसा की ओर से जा रही टवेरा गाड़ी पलट र्गई। चालक ऋषि ने सड़क के बीचोंबीच गहरे गड्ढे से गाड़ी को बचाने की कोशिश की और गाड़ी पलट गई।

विज्ञापन


 गाड़ी पलटने की वजह से चंडीगढ़ सेक्टर 25 वासी रामरतन (55), विजय (11), अभिषेक (10), शिवा (10), प्रवीण (9), आशू (22), प्रवीण (40), राजकुमार (45) व प्रवीण (24) घायल हो गए। गाड़ी दो-तीन बार पलट गई जिससे गाड़ी में सवार लोग घायल हो गए। बस अड्डे पर मौजूद लोगाें ने एंबुलेंस को सूचित किया और घायलों को गाड़ी से निकाला। सभी घायलों को सिरसा के सामान्य अस्पताल में भिजवाया गया है जहां पर उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


 गांव के सरपंच मनजिंद्र सिंह बब्बू ने बताया कि गाड़ी में सवार एक व्यक्ति ने बताया कि वे गोगा मेड़ी मेले में माथा टेक कर आए थे और चंडीगढ़ लौट रहे थे। इस हादसे में गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जैसे ही हादसा हुआ तो बस अड्डे पर खड़े लोगाें ने तुरंत घायलों को गाड़ी से निकाल लिया। आसपास के लोग भी भाग कर मौके पर पहुंचे। उसी गाड़ी के साथ दूसरी गाड़ी में सवार लोग उनके जानकार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गाड़ी रोकी और बचाव में लोगाें के साथ जुट गए। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार घायल खतरे से बाहर बताए जाते है। सरपंच मनजिंद्र सिंह ने बताया कि गांव के बस अड्डे के आसपास सड़क पर इतने गड्ढे हो रहे हैं कि आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है पर प्रशासन को कोई परवाह नहीं है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed