{"_id":"69f24ca3fdd6c1b78c01815c","slug":"swa-ganana-last-date-today-sirsa-news-c-128-1-svns1027-157580-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: स्व जनगणना का आज अंतिम दिन, कल से होगी घर गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: स्व जनगणना का आज अंतिम दिन, कल से होगी घर गणना
Wed, 29 Apr 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जनगणना निदेशक ने जिलावासियों से की अपील, 30 अप्रैल को ज्यादा से ज्यादा करें स्व जनगणना
- जनगणना से संबंधित किसी भी शंका या शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 पर करें संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जनगणना निदेशक डॉ. ललित जैन ने जिलावासियों से आह्वान किया है कि वे स्व जनगणना के अंतिम दिन 30 अप्रैल को अपनी जनगणना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि अब तक हरियाणा में 2 लाख 45 हजार से अधिक परिवारों ने स्व जनगणना कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।
जनगणना निदेशक ने बताया कि विशेष रूप से युवाओं में स्व जनगणना के प्रति अत्यंत उत्साह देखने को मिला है। स्व जनगणना एक बहुत ही सरल प्रक्रिया है और इसको 5-7 मिनट में se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर पूर्ण किया जा सकता है।
डॉ. जैन ने बताया कि 1 मई से राज्यभर में वास्तविक हाउस लिस्टिंग एवं जनगणना संचालन प्रारंभ होने जा रहा है। उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में आने वाले सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के साथ पूर्ण सहयोग करें तथा उन्हें सही, सटीक एवं अद्यतन जानकारी प्रदान करें। नागरिकों द्वारा दी गई समस्त जानकारी पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी। इसे किसी भी व्यक्ति या संस्था के साथ साझा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. जैन ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय दायित्व है। इसके माध्यम से प्रत्येक नागरिक देश के विकास, नीति निर्धारण एवं संसाधनों के न्यायसंगत वितरण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करता है। उन्होंने यह भी बताया कि जनगणना कर्मियों को आवश्यक जानकारी देने से इन्कार करना अथवा सहयोग न करना जनगणना अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।
जनगणना निदेशक ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय महोत्सव में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपनी जनगणना अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में जनगणना संचालन के लिए व्यापक एवं उत्कृष्ट तैयारियां की हैं। व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित हैं। उन्होंने कहा कि प्रगणक एवं पर्यवेक्षक जनगणना प्रक्रिया के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
समस्या आने पर तहसीलदार से संपर्क करें कर्मचारी
डाॅ. जैन ने कहा कि यदि किसी प्रगणक, पर्यवेक्षक अथवा नागरिक को किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे अपने संबंधित पर्यवेक्षक/तहसीलदार से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, जनगणना विभाग का हेल्पलाइन नंबर 1855 भी जारी किया गया है। इस पर कोई भी नागरिक, प्रगणक या पर्यवेक्षक अपनी समस्या दर्ज करा सकता है। प्रत्येक शिकायत/समस्या पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।