फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sanitation workers protest in Kalanwali; copies of government orders burnt.

Sirsa News: कालांवाली में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकारी आदेशों की प्रतियां जलाईं

Sun, 06 Sep 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 06 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers protest in Kalanwali; copies of government orders burnt.
कालांवाली में आदेशों की प्रतियां हाथ में लेकर विरोध जताते सफाई कर्मचारी। 
कालांवाली। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर शनिवार को शहर के सफाई कर्मचारी भाजपा की जिला अध्यक्ष रेणु शर्मा के आवास के सामने पहुंचे। संघ के प्रधान सिकंदर सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में जारी सरकारी आदेशों की प्रतियां जलाकर अपना रोष जताया।
विज्ञापन

संघ के प्रधान सिकंदर सिंह ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और ठेका प्रथा समाप्त करना शामिल है। वे समान काम के लिए समान वेतन और सेवा सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का शोषण बंद करना भी उनकी मुख्य मांग है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंदोलन के विभिन्न चरण पूरे होने के बावजूद सरकार उनकी जायज मांगों पर विचार नहीं कर रही है। सिकंदर सिंह ने सरकार के इस रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि वे किसी दबाव या धमकी से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि विरोध केवल सांकेतिक कार्रवाई तक सीमित नहीं है। जब तक सरकार ठोस निर्णय नहीं लेती, आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह से जारी है आंदोलन
सफाई और अग्निशमन कर्मचारी करीब एक माह से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। वे रोजाना अलग-अलग तरीकों से विरोध दर्ज करवा रहे हैं। गत दिनों 10 सफाई कर्मचारियों और एक अग्निशमन कर्मचारी ने मुंडन करवाकर रोष जताया था। उन्होंने सरकार का पुतला फूंककर भी अपना विरोध प्रदर्शित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed