{"_id":"683741d6d7fbe6ae2a0192c7","slug":"spo-posted-in-fatehabad-dies-pesticide-found-lying-nearby-sirsa-news-c-128-1-svns1027-138594-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: फतेहाबाद में तैनात एसपीओ की मौत, समीप पड़ा मिला कीटनाशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: फतेहाबाद में तैनात एसपीओ की मौत, समीप पड़ा मिला कीटनाशक
विज्ञापन
एसपीओ मांगेराम
ओढां। हरियाणा पुलिस में तैनात गांव रोहिड़ांवाली निवासी एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) मांगेराम (40) का शव बुधवार सुबह रोहिड़ांवाली में मम्मड़खेड़ा ब्रांच के किनारे बरामद हुआ। शव के पास कीटनाशक की शीशी पड़ी हुई थी। परिजन इस मौत को आत्महत्या मान रहे हैं।
पुलिस ने मृतक की पत्नी नीतू का बयान दर्ज कर इत्फाकिया कार्रवाई की है। एसपीओ के मरने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची ओढां पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मांगेराम 20 मई से अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे थे। वे फतेहाबाद सिटी थाना में एसपीओ के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि वे सुबह घर से निकले थे।
दोपहर में सूचना मिली कि उन्होंने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। मामले को घरेलू कलह से जोड़कर भी देखा जा रहा है। माता की मौत के बादवह अपने पिता का इकलौता सहारा था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मांगेराम सुबह घर से निकल गए थे। उनको कुछ लोगों ने मम्मड़खेड़ा ब्रांच की पटरी पर बैठे देखा था। इसके बाद मोटरसाइकिल पर सवार गांव के ही दो युवक वहां से गुजरे तो उन्होंने उनको बेहोश देखा। युवकों ने इसकी सूचना मांगेराम के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले आए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी नीतू का बयान दर्ज कर इत्फाकिया कार्रवाई की है।