फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Special News: 25 years old sewerage line of Raniya Road will be improved, residents of 50 colonies will get benefit

खास खबर : रानियां रोड की 25 साल पुरानी सीवरेज लाइन का होगा सुधारीकरण, 50 कॉलोनियों के वासियों को मिलेगा लाभ

Thu, 16 Mar 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 16 Mar 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Special News: 25 years old sewerage line of Raniya Road will be improved, residents of 50 colonies will get benefit
रानियां रोड पर धंसी पाइप लाइन का काम करते कर्मचारी।  फाइल फोटो
भूपेंद्र पंवार
विज्ञापन

सिरसा। रानियां रोड पर करीब 25 वर्ष पहले बिछाई गई पुरानी सीवरेज लाइन का सुधारीकरण किया जाएगा। खस्ताहाल पाइपलाइन के बीच सीआईपीपी (कर्ड इन प्लेस पाइप) तकनीक से काम होगा। जहां एक ओर पाइपलाइन की सफाई की जाएगी, वहीं दूसरी ओर प्लास्टिक पाइप की कोटिंग होगी। इससे पाइपलाइन की मियाद 30 वर्ष तक बढ़ जाएगी और सीवरेज जाम की समस्या का समाधान होगा। इस परियोजना पर करीब 50 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इससे शहर की 50 से ज्यादा कॉलोनियों की दो लाख की आबादी को लाभ होगा।
शहर के रानियां रोड स्थित पटेल चौक से लेकर गुरुद्वारा रोड होते हुए केलनियां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक बड़ी पाइपलाइन जाती है। इसमें आधे शहर के सीवरेज का पानी प्लांट तक जाता है। इस पाइपलाइन को करीब 25 वर्ष पहले बिछाया गया था। इसके बाद नियमित रूप से सफाई का अभाव रहा। इसके साथ ही पशु डेयरियों से निकलने वाला गोबर भी जाता रहा। इतना ही नहीं सीवरेज लाइन में बनने वाले विभिन्न गैस के कारण पाइपलाइन कमजोर होकर लीकेज हो गई। धीरे-धीरे लीकेज बढ़ी तो पाइपलाइन धंसनी शुरू हो गई। वर्ष 2019 के अगस्त से लेकर अब तक उक्त पाइपलाइन करीब 4 से 5 जगह धंस चुकी है। ऐसे में बड़े हादसे होने का अंदेशा रहता है। श्री गुरुद्वारा साहब के गेट के सामने 19 अगस्त 2019 को पाइप लीकेज के कारण सड़क धंसी, दो दिन के भीतर ही दो से तीन जगह और सड़क में दरारें आईं। खुदाई की तो दरार बढ़ती गईं। अब फरवरी 2023 में रानियां रोड पर ही पेट्रोल पंप के पास एक जगह से और पाइपलाइन धंसी, हालांकि इनकी रिपेयर की जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन


एस्टीमेट बनाने के लिए निजी कंपनी से किया जाएगा अनुबंध
रानियां रोड पर बार-बार पाइपलाइन धंसने को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग ने योजना बनाई है। इसके तहत फैसला लिया गया है कि पटेल चौक से लेकर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पाइपलाइन की सफाई की जाएगी। पाइपलाइन के भीतर की ओर प्लास्टिक की कोटिंग की जाएगी। सीटीपीपी तकनीक के माध्यम से पूरी पाइपलाइन की कोटिंग होगी। इससे 25 साल पुरानी खस्ताहाल हो चुकी पाइपलाइन की लाइफ करीब 30 साल तक बढ़ जाएगी। इसका एस्टीमेट बनाने के लिए एक निजी कंपनी से अनुबंध किया जाएगा। अनुमान है कि इस परियोजना पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो लाख की आबादी को मिलेगा लाभ
इस परियोजना से शहर की 50 से ज्यादा कॉलोनियों की करीब 2 लाख की आबादी को सीधा लाभ होगा। इससे पाइपलाइन में शहर के मुख्य बाजारों रोड़ी बाजार, सदर बाजार, नोहरिया बाजार, रानियां बाजार, रानियां रोड, गांधी कॉलोनी, सिविल अस्पताल रोड, पीर बस्ती, गुरुद्वारा के आसपास के एरिया की आबादी से पाइपलाइन जुड़ती है। लाइन धंसने से रानियां रोड पर चलने वाला ट्रैफिक भी जाम हो जाता है। यहां से प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। इसलिए उन्हें लाभ होगा। इसके साथ दोबारा पाइपलाइन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

एक्सपर्ट व्यू : अच्छा है प्रोजेक्ट, अगर क्वालिटी का रखा जाए ध्यान
प्रोजेक्ट अच्छा है। लेकिन शर्त ये है कि इस प्रोजेक्ट के दौरान क्वालिटी का ध्यान रखा जाए। पाइपलाइन के जाम होने का मुख्य कारण गोबर है। साथ ही विभिन्न प्रकार की गैस हैं जो सीवरेज में बनती हैं। यदि पाइपलाइन पूरी तरह पानी भरकर चलें तो गैस कम बनती है लेकिन यदि खाली जगह बचे तो उसमें गैस बनने की संभावना रहती है। इसके अलावा पाइपलाइन की गैस को बाहर निकालने के लिए भी व्यवस्था होनी चाहिए ताकि इससे पाइपलाइन को नुकसान न हो। -होशियार सिंह, सेवानिवृत्त एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग।


परियोजना तैयार कर रहे हैं, मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजेंगे : एक्सईएन
रानियां रोड पर सीवरेज लाइन बार-बार धंस रही थी। इसलिए स्थायी समाधान के लिए नई योजना बना रहे हैं। अभी एस्टीमेट बनाया जा रहा है। इसे सरकार के पास भेजा जाएगा। उम्मीद है कि करीब 50 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार होगा। इसके तहत सीआईपीपी तकनीकी से भीतरी लेयर मजबूत की जाएगी। इस दौरान पाइपलाइन की सफाई भी हो जाएगी और बार-बार जाम जैसी समस्या नहीं होगी। - भानू प्रकाश, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed