फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa news

शिक्षा विभाग की टीम ने स्कूल में बिना वर्दी बैठे विद्यार्थी पर जताई नाराजगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
sirsa news
चत्तरगढ़पट्टी स्कूल में बिना वर्दी छात्र के हाथ में पहने कड़ा देखकर ऐतराज जताते टीम सदस्य। संवा? - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के चत्तरगढ़पट्टी स्थित राजकीय विद्यालय में शुक्रवार केेे शिक्षा विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जहां एक ओर मुख्यमंत्री सौंदर्यीकरण योजना के तहत स्वच्छता की स्थिति देखी वहीं दूसरी ओर कक्षाओं में जाकर भी पढ़ाई का स्तर और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। टीम सदस्यों ने विद्यार्थियों से बातचीत भी की और उनकी कॉपी, किताबें भी देखी। इतना ही नहीं विद्यार्थियों से मिड-डे मील, लाइब्रेरी और अन्य सुविधाओं के बारे में सवाल किए।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सौंदर्यीकरण योजना के तहत राजकीय विद्यालयों को स्वच्छता पुरस्कार दिए जाने हैं। जिन स्कूलों ने इस योजना के तहत आवेदन किया है, इसकी जांच की जा रही है। जांच के लिए खंड अनुसार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। सिरसा खंड के प्राइमरी स्कूलों के समीक्षा के लिए विभाग ने पतली डाबर स्कूल के प्रिंसिपल अशोक कुमार और नटार स्कूल की प्रिंसिपल उमा मैडम पर आधारित टीम का गठन किया। इस टीम ने सिरसा खंड के अलग-अलग गांवों के प्राइमरी स्कूलों का निरीक्षण किया है। शुक्रवार को निरीक्षण अभियान के आखिरी दिन टीम चत्तरगढ़पट्टी स्थित राजकीय विद्यालय पहुंची। इससे पहले ये टीम भरोखा, फूलकां, शमशाबाद पट्टी, शहीदांवाली, सूचान, कुसुंबी, फूलकां, कंवरपुरा, झोपड़ा, केलनिया, अहमदपुर, खाजाखेड़ा, रंगड़ीखेड़ा, कीर्तिनगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण कर चुकी है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों से कई सवाल किए
निरीक्षण के दौरान टीम सदस्य अलग-अलग कक्षाओं में पहुंचे। एक कक्षा कक्ष में जाकर निरीक्षण टीम सदस्यों ने विद्यार्थियों से कई सवाल किए। अशोक कुमार ने एक विद्यार्थी से पूछा कि कल मिड-डे मील मिला था? इस पर छात्रा ने कहा कि हां। फिर उन्होंने पूछा कि क्या खाया था। छात्रा ने बताया कि राजमा चावल। इसके बाद दूसरे विद्यार्थी से पूछा कि क्या आपको पता है कि लाइब्रेरी कहां है। इतना ही नहीं, लाइब्रेरी से मिलने वाली पुस्तकों का तरीका भी पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना वर्दी बैठे विद्यार्थियों पर जतायी नाराजगी
निरीक्षण के दौरान देख कि कई विद्यार्थी बिना वर्दी कक्षा में बैठे हैं। इस पर टीम सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने शिक्षक से पूछा कि ये बिना वर्दी क्यों हैं। इस पर शिक्षक ने बताया कि आज इसका जन्मदिन है। फिर भी नाराजगी जाहिर की और कहा कि भविष्य में ये स्थिति दोबारा न दिखे। इसके बाद दूसरे कमरे में गए तो वहां भी दो विद्यार्थी बिना वर्दी नजर आए। इस पर अशोक कुमार ने छात्र को सीट खड़ा कर पूछा कि वर्दी कहां है? इस पर शिक्षकों ने बताया कि सर, चार-पांच दिन पहले ही इसका नया दाखिला हुआ है, इसलिए ऐसे आया है। छात्र के हाथ में पहना कड़ा देखकर भी टीम सदस्यों ने कहा कि विद्यार्थी ऐसा कुछ स्कूल में न पहनकर आएं।

निरीक्षण हो गया है, अब भेजेंगे रिपोर्ट : अशोक कुमार
मुख्यमंत्री सौंदर्यीकरण योजना के तहत स्कूलों का निरीक्षण किया गया है। इस कड़ी में ये आखिरी स्कूल था। अब निरीक्षण का काम पूरा कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट फाइनल करके अब विभाग को भेज दी जाएगी।
-अशोक कुमार, उमा कुमारी, टीम सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed